मुंबई मेट्रो की दो अप्रैल से शुरू होगी मेट्रो की दो नई लाइन, आठ साल बाद महानगर में नई शुरुआत

मुंबई मेट्रो की दो अप्रैल से शुरू होगी मेट्रो की दो नई लाइन, आठ साल बाद महानगर में नई शुरुआत

अफजल शैख

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकल ट्रेन महानगर की लाइफ लाइन है तो मेट्रो शहरी परिवहन में नए आयाम जोड़ रही है। दो अप्रैल को गुड़ी पड़वा (हिंदू नववर्ष) के अवसर पर मुंबई मेट्रो की दो नई लाइनों पर परिवहन शुरू होगा।

Read More ऐरोली–काटई कॉरिडोर अपडेट: फेज-2 पूरा, अंतिम चरण का काम तेज़ी से जारी

मुंबई मेट्रो-2A दहीसर से दहाणुकरवाड़ी तक चलेगी। वहीं मेट्रो-7 दहीसर से आरे कॉलोनी के बीच चलेगी। इसके साथ ही मुंबई मेट्रो के नेटवर्क की लंबाई मौजूदा 12 किलोमीटर से बढ़कर 50 किलोमीटर हो जाएगी। मेट्रो-2ए कॉरिडोर लिंक रोड पर दहिसर (पूर्व) से डीएन नगर (अंधेरी पश्चिम) तक है, जबकि मेट्रो -7 पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर दहिसर (पूर्व) से अंधेरी (पूर्व) तक है। इसका काम अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इन दोनों नई लाइनों पर मेट्रो की दौड़ पूरी तरह शुरू हो जाएगी।

Read More पायधुनी : डोकाडिया परिवार के घर से मिला चूहे मारने का ज़हर, पुलिस ने केक और स्प्रे भी जब्त किए

एमएमआरडीए के अधिकारी ने बताया कि हमने इन दोनों लाइनों पर गुड़ी पड़वा से आंशिक रूप से मेट्रो संचालन का फैसला किया है। रोजाना इन लाइनों पर 18 घंटे मेट्रो चलेगी। नई लाइनों पर चलने वाली मेट्रो में छह—छह कोच होंगे। ये 10—10 मिनट के अंतराल से चलेंगी। किराया 10 से 40 रुपये तक होगा। इससे रोजाना करीब 10 लाख यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होगी। इसके साथ ही महानगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा और लोकल ट्रेनों व बेस्ट की बसों में भी भीड़ कम होगी।

Read More CSMT री-डेवलपमेंट का असर: कई ट्रेनें अब दादर और ठाणे तक ही जाएंगी, यात्रियों को होगी परेशानी

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान