महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख और वर्षा गायकवाड़ , शायर इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख और वर्षा गायकवाड़ , शायर इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई: महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, कपड़ा मंत्री असलम शेख और अन्य के खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित रूप से तलवार लहराने को लेकर सोमवार को केस दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता और शायर इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत में बाद्रा स्थित रंग शारदा भवन में रविवार रात एक कार्यक्रम आयोजित गया था, जहां यह घटना हुई.

अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है. इनमें इमरान प्रतापगढ़ी समेत शेख और गायकवाड़ तलवार लहराते हुए देखे जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने बॉम्बे पुलिस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में इमरान प्रतापगढ़, दो मंत्री समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है.

Read More भिवंडी में बन रहा ‘वॉटरप्रूफ’ रेलवे सबवे, मानसून जलभराव से निपटने के लिए MRVC की अनोखी पहल

भाजपा नेता मोहित कंबोज ने दावा किया कि पुलिस ने उनकी शिकायत के बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है. जानकारी के मुताबिक इमरान प्रतापगढ़ी महाराष्ट्र कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की रिव्यू मीटिंग करने मुंबई पहुंच हुए थे. गायकवाड़ मुंबई के धारावी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. शेख मलाड (पश्चिम) खंड का प्रतिनिधित्व करते हैं. दोनों मंत्री कांग्रेस से संबंधित हैं, जो शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के तीन घटकों में से एक

Read More बोरीवली के Annex Mall में लगी आग, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास मची अफरा-तफरी

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान