दादर रेलवे स्टेशन के पास गाय को नाले से निकाला गया

दादर रेलवे स्टेशन के पास गाय को नाले से निकाला गया

मुंबई:में दादर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह एक गाय नाले में गिर कर उसमें फंस गई और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना कबूतरखाना इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई जब नाले का ढक्कन गाय के वजन से खिसक कर खुल गया।

Read More खारघर में ₹40 लाख की सोने की लूट का खुलासा, शिकायतकर्ता का दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड

उन्होंने बताया कि गाय 8-10 फुट गहरे नाले में गिर गई और उसमें फंस गई । वह उसमें से निकल नहीं पा रही थी।

Read More फर्जी यूनिवर्सिटी संबद्धता घोटाला: मुंबई सेशंस कोर्ट ने कॉलेज प्रिंसिपल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। साथ में नगर निकाय और पुलिस के कर्मी भी मौके पर पहुंचे।

Read More ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग

अधिकारी के मुताबिक, नाले के मुंह को चौड़ा करने के लिए पहले एक जेसीबी को बुलाया गया लेकिन बचावकर्ताओं ने बाद में ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया ताकि गाय को कोई चोट नहीं लगे।

Read More ठाणे-भिवंडी-कल्याण-उल्हासनगर को जोड़ेगा मुंबई का सबसे बड़ा Metro Corridor, सफर होगा तेज और आसान

उन्होंने बताया कि करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद नाले की दीवारों को तोड़ा गया और गाय को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया।

Tags: