खार में मकान मालिक को ठगने के आरोप में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया

खार में मकान मालिक को ठगने के आरोप में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया

मुंबई:एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि मुंबई के खार इलाके में अपने मकान मालिक को कथित तौर पर ठगने के आरोप में एक दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता मुनव्वर खान ने पुलिस को बताया है कि शब्बीर हुसैन शेख और उनकी पत्नी फातिमा ने समय पर किराया नहीं दिया और कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर वाली रसीद भी दी ताकि यह दिखाया जा सके कि उन्होंने किराए का भुगतान किया है।

Read More मुंबई बनेगी झोपड़ी मुक्त, एसआरए बनाएगी 5 लाख घर, टूटेगा 30 साल का रिकॉर्ड

अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि किराये के समझौते पर अगस्त, 2020 में हस्ताक्षर किए गए और आरोपी ने छह महीने के लिए किराए का भुगतान किया, लेकिन फिर भुगतान में देरी करना शुरू कर दिया।

Read More मुंबई एयरपोर्ट बना जंग का मैदान, स्पाइस जेट की उड़ानें रद होने से यात्री घंटों रहे परेशान, खूब मचा हंगामा

खार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई में पानी कटौती के बीच BMC का बड़ा प्लान, हर ज़ोन में Micro-Planning Teams तैनात

Tags: