मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेल टैंकर पलटने से मुंबई से जुड़ा यातायात बाधित हो गया

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर  तेल टैंकर पलटने से मुंबई से जुड़ा यातायात बाधित हो गया

मुंबई:मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तेल टैंकर पलटने से मुंबई से जुड़ा यातायात बाधित हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे छह लेन के एक्सप्रेसवे की पुणे-मुंबई लेन पर तेज रफ्तार टैंकर पलटने से राजमार्ग पर तेल फैल गया। घटना उस स्थान के पास हुई जहां पहले ब्रिटिश काल का अमृतांजन पुल था। दो साल पहले वह पुल गिर गया था।

Read More मुम्बई शहर में अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए समिति गठित करेगी महाराष्ट्र सरकार

उन्होंने कहा, ”मुंबई जाने के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित है। सैकड़ों वाहन भारी ट्रैफिक जाम में फंस गए हैं। घटना के कारण एक्सप्रेसवे का 30 किलोमीटर का हिस्सा प्रभावित हुआ है।”

Read More मुंबई : महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सोने की तस्करी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेल रिसाव के कारण एक कंटेनर ट्रक फिसल गया है। राजमार्ग पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारियों की टीमें एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे की मुंबई-पुणे लेन पर यातायात सामान्य है।

Read More मुंबई : साइबर सेल ने समय रैना को भेजा तीसरा समन

Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

लातूर नगर निगम पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया; यशवंतराव चव्हाण कॉम्प्लेक्स सील  लातूर नगर निगम पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया; यशवंतराव चव्हाण कॉम्प्लेक्स सील 
महाराष्ट्र के लातूर नगर निगम पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया होने का मामला सामने आया है। वसूली...
पालघर में कई टन अनाज जलकर खाक
मुंबई : दिशा सालियान हत्याकांड पर अदालत फैसला लेगी - प्रकाश अंबेडकर
पुणे : कूड़े के ढेर में एक दर्जन नवजात बच्चे मिलने की खबर
मुंबई: मनसे वर्कर्स यूनियन के सचिव समेत छह लोग अपहरण और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार
बांद्रा :  बीएमसी इंजीनियर पर  हमला करने के आरोप में 60 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज 
मुंबई: दिशा सालियान की मौत के मामले में एसआईटी गठन की मांग

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media