नारायण राणे को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, BMC के नोटिस पर फिलहाल कार्रवाई नहीं करने का आदेश

नारायण राणे को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, BMC के नोटिस पर फिलहाल कार्रवाई नहीं करने का आदेश

मुंबई : महाराष्ट्र में बीजेपी के सीनियर लीडर और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को मुंबई उच्च न्यायालय (Mumbai High Court) से आज (22 मार्च, मंगलवार) राहत मिली है. मुंबई हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि फिलहाल नारायण राणे को भेजे गए बीएमसी के नोटिस पर कार्रवाई नहीं की जाए.

मुंबई के जुहू स्थित अधीश बंगले में अनधिकृत निर्माण के मामले में नारायण राणे को मुंबई महानगरपालिका (BMC) की ओर से तीसरी बार नोटिस भेजा गया था. उन्हें 15 दिनों की मोहलत दी गई थी. नोटिस भेजकर उन्हें कहा गया था कि या तो वे इन पंद्रह दिनों में अवैध निर्माण को खुद गिराएं या बीएमसी गिरवाएगी.

Read More मुंबई में मानसून की दस्तक, सुबह से बारिश; दक्षिण मुंबई से मीरा रोड तक भीगे कई इलाके

अगर बीएमसी ने गिरवाया तो खर्च नारायण राणे से ही वसूल किया जाएगा. इसके बाद नारायण राणे मुंबई हाईकोर्ट की शरण में चले गए थे. मुंबई हाईकोर्ट ने आज यह आदेश दिया कि फिलहाल नारायण राणे के बंगले से संबंधित नोटिस पर कार्रवाई नहीं की जाए.

Read More मुंबई में पानी टैंकर सेवा ठप, भूजल कार्रवाई के विरोध में ऑपरेटरों की हड़ताल

नारायण राणे ने कोर्ट से कहा था कि उनके बंगले को भेजा गया नोटिस गैरकानूनी है और ऐसा करके उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया है. कोर्ट द्वारा दी गई इस राहत के बाद नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नीतेश राणे (Nitesh Rane) ने कहा, ‘ मुंबई में बाकी सब ठीक-ठाक है? सड़कें अच्छी हैं.

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, बैंकॉक से लाए जा रहे 29 विदेशी जीव जब्त

पानी चौबीस घंटे आ रहा है? मुंबई बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल के फोन पर बार-बार किसी नेता का फोन आया करता था और कहा जाता था कि किसी तरह से राणे के घर पर कार्रवाई की जाए. बीएमसी और शिवसेना के पास बस यही काम बचा है. राणे के घर क्या चल रहा है? किरीट सोमैया किसके साथ चाय पी रहे हैं? मोहित कंबोज कौन सा शर्ट पहन रहे हैं? बीएमसी का पूरा ध्यान इन्हीं 2-3 लोगों पर है.’

Read More मुंबई: घाटकोपर और दादर के बाद गिरगांव पहुंचा ‘व्हाइट स्ट्राइप’ विवाद, MNS नेताओं और स्थानीय लोगों का विरोध

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान