ठाणे में सिलेंडर में विस्फोट होने से गैस एजेंसी के चार कर्मचारी झुलसे

ठाणे में  सिलेंडर में विस्फोट होने से गैस एजेंसी के चार कर्मचारी झुलसे

ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में आवासीय क्वार्टर में रखे एक गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक गैस आपूर्ति एजेंसी के चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि घटना रविवार आधी रात को हुई

Read More महाराष्ट्र : महिला आरक्षण पर सियासत गरम... पटोले का BJP पर पलटवार, ‘अब पाप का अंत शुरू’

उन्होंने कहा, चारों कर्मचारी 80 से 90 प्रतिशत तक झुलए गए हैं। उन्हें कलवा के सरकारी शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More नासिक TCS केस: निदा खान को नहीं मिली अग्रिम जमानत, कोर्ट ने कहा—गंभीर और संगठित मामला

कर्मचारियों के आवासीय क्वार्टर शिव शक्ति नगर क्षेत्र में गैस एजेंसी के कार्यालय के पास स्थित हैं।

Read More कोंकण में हार के बाद कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, ठाणे-रायगढ़-वसई विरार में नए चेहरे नियुक्त

सावंत ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारी और आरडीएमसी का एक दल रविवार आधी रात को मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Read More चिपलून उपजिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला, मेडिकल अधिकारी 4,500 रुपये लेते गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि सत्यम यादव (20), अनुराज सिंह (29), रोहित यादव (20) और गणेश गुप्ता (19) हादसे में झुलस गए। विस्फोट के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Tags: