गोरेगांव में एक करोड़ रुपये की चरस के साथ बिहार के दो गिरफ्तार

गोरेगांव में एक करोड़ रुपये की चरस के साथ बिहार के दो गिरफ्तार

मुंबई:पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में एक करोड़ रुपये से अधिक की उच्च गुणवत्ता वाली चरस रखने के आरोप में बिहार के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डिंडोशी पुलिस ने मंगलवार को जाल बिछाया और गौरवकुमार उमाकांत प्रसाद (19) और कृष्णकुमार बहादुर पंडित (26) को गिरफ्तार कर लिया।

Read More नायगांव रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी: सोते यात्री की जेब से फोन निकालता चोर सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से एक करोड़ रुपये मूल्य की तीन किलो चरस बरामद की है।

Read More दक्षिण और मध्य मुंबई में पानी सप्लाई प्रभावित, बड़ी पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी

पुलिस उपायुक्त जोन 12 ने कहा, “जांच के दौरान, यह पाया गया कि आरोपी देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतिबंधित सामग्री की आपूर्ति में शामिल थे। हमें उन लोगों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं, जिन्हें वे शहर में पदार्थ की आपूर्ति करने जा रहे हैं।” सोमनाथ घार्गे ने कहा।

Read More मीरा-भायंदर में ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, ₹13.61 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त

उन्होंने कहा कि आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Read More दक्षिण मुंबई में बिजली संकट गहराया, बार-बार हो रहे पावर कट से बढ़ी लोगों की परेशानी

पिछले सप्ताह दहिसर पुलिस ने मालवानी निवासी विजय चव्हाण को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये की चरस जब्त की थी. अधिकारी ने कहा कि उसने नेपाल से प्रतिबंधित सामग्री खरीदी थी।

Tags: