मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने अनिल देशमुख मामले में 6 घंटे तक पूछताछ की

मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने अनिल देशमुख मामले में 6 घंटे तक पूछताछ की

मुंबई : मुंबई पुलिस के नव नियुक्त कमिश्नर संजय पांडे की आज केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने अनिल देशमुख मामले में 6 घंटे तक पूछताछ की है. दरअसल पांडे के खिलाफ एक शिकायत को लेकर पूछताछ की गई है. अपनी शिकायत में पांडे पर आरोप है कि इन्होंने अनिल देशमुख मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को फोन करके मामले को प्रभावित करने की कोशिश की थी. गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह का जब होमगार्ड विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया था तब उन्होंने पिछले साल मार्च में अनिल देशमुख के खिलाफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा था. इस पत्र के कारण ही देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इस पत्र के बाद ही महाराष्ट्र में सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू की गई थी.

उसके बाद उस समय के डीजीपी संजय पांडेय जो की फिलहाल मुंबई पुलिस कमिश्नर हैं उन्होंने सिंह को कथित तौर से फोन कर कहा था कि वह अपना पत्र वापस ले लें और अगर वह ऐसा नहीं करते है और सिस्टम से लड़ते रहें और इससे उनके खिलाफ और मामले दर्ज हो सकते हैं. परमबीर सिंह ने इस बातचीत को रिकॉर्ड किया था और हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने कहा था की उनके खिलाफ शुरू की गई जांच को ड्रॉप किया जाए.

Read More चेंबूर में BMC स्विमिंग पूल एक महीने से बंद, लीकेज और पानी कटौती से नाराज हुए निवासी

सीबीआई ने उस समय बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा था कि संजय पांडे और परमबीर सिंह के बीच हुई बातचीत से यह अंदाजा लगता है की महाराष्ट्र सरकार पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बचाने की कोशिश कर रही है. CBI ने यह जवाब तब दिया था जब महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था की केंद्रिय एजेंसी जो जांच कर रही है उसे विशेष जांच एजेंसी को ट्रांसफर किया जाए.

Read More मुंबई के पंजीकृत फेरीवालों को 10 जून तक मिलेंगे पहचान पत्र, अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई की मांग

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान