आयकर विभाग की ताबड़तोड़ रेड, 12 जगहों पर पहुंची टीम

आयकर विभाग की ताबड़तोड़ रेड, 12 जगहों पर पहुंची टीम

मुंबई : आयकर विभाग (Income tax) की इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई और पुणे में करीब 12 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. छापे की ये कार्रवाई बांद्रा में राहुल कनाल, कांदिवली में शिवसेना सदस्य सदानंद कदम और पुणे में उप आरटीओ अधिकारी बजरंग खरमाटे के आवास पर हुई.

बता दें कि इसके अलावा मुंबई और पुणे में कई लोगों के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा. दरअसल, राहुल कनाल को शिवसेना युवा नेता और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का करीबी बताया जाता है. वहीं सदानंद कदम शिवसेना नेता रामदास कदम के भाई और बिजनेस पार्टनर हैं. साथ ही शिवसेना नेता और परिवहन मंत्री अनिल परब के करीबी हैं.

Read More महाराष्ट्र हेल्थ अलर्ट: 2025 में 15,000 से ज्यादा ब्लड यूनिट्स बर्बाद, सिस्टम पर उठे सवाल

जानकारी के मुताबिक, उप आरटीओ अधिकारी बजरंग खरमाटे को भी अनिल परब का करीबी बताया जाता है. खरमाटे से इनकम टैक्स विभाग के छापे की कार्रवाई से पहले प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने भी पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Former Home Minister Anil Deshmukh) से जुड़े मामले में पूछताछ की थी. ED ने महाराष्ट्र के गृह विभाग और परिवहन विभाग में तबादला-पोस्टिंग के मामले की जांच के सिलसिले में खरमाटे का बयान दर्ज किया था.

Read More बकरीद से पहले मीरा-भायंदर में बकरों की जांच पर विवाद, BJP नेता Haji Arafat Shaikh ने उठाए सवाल

गौरतलब है कि आयकर अधिकारियों ने हाल ही में शिवसेना नेता और BMC की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव, उनके करीबी सहयोगी बिमल अग्रवाल, मदनी, लैंडमार्क इंफ्रास्ट्रक्चर, बिपिन जैन और BMC के अन्य ठेकेदारों के आवासों पर छापेमारी की थी.

Read More पनवेल में फायर हेल्पलाइन फेल होने पर शिवसेना का अनोखा विरोध, दमकल अधिकारी का निजी नंबर गाड़ियों पर चिपकाया

आयकर विभाग को तलाशी के दौरान जाधव और उनके परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और बेनामीदारों के नाम पर 130 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति के सबूत मिले थे. बता दें कि इस दौरान विभाग को फर्जी तरीके से दिए जा रहे ठेके, हवाला लेन-देन और विदेशी जमाओं से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं. जाधव और बीएमसी ठेकेदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार, गुटबंदी की शिकायतों के बाद 35 जगहों पर तलाशी की कार्रवाई की गई.

Read More ठाणे में बुजुर्ग से मारपीट पर सख्त हुए एकनाथ शिंदे, कैब चालक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के निर्देश

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान