आयकर विभाग ने मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल घर पर छापेमारी की

आयकर विभाग ने मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल घर पर छापेमारी की

मुंबई: शिवसेना(Shivsena) उपनेता और बीएमसी में स्थाई समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव(Yashwant Jadhav) के घर पर इनकम टैक्स विभाग(Income Tax Department) ने कुछ दिनों पहले छापेमारी की थी। इस कड़ी में अब एक नाम और भी जुड़ गया है। आयकर विभाग ने फिलहाल शिवसेना नेता और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे(Aditya Thackeray) के करीबी राहुल कनाल घर पर छापेमारी की है। कनाल(Rahl Kanal) युवा सेना के पदाधिकारी हैं और शिर्डी मंदिर के ट्रस्टी भी हैं।

फिलहाल छापेमारी वाली जगह पर सीआरपीएफ के जवानों का भारी बंदोबस्त तैनात है। आपको बता दें कि आज शाम 4 बजे शिवसेना सांसद संजय राउत(Sanjay Raut) भी भी एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बीजेपी(BJP) और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर निशाना साधेंगे। हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले ही इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से महाराष्ट्र(Maharashtra) की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है।

Read More कल्याण–भिवंडी में अचानक बदला मौसम, तेज़ हवाओं और धूलभरी आंधी से ट्रैफिक हुआ बेहाल

इनकम टैक्स विभाग ने सुबह-सुबह शिवसेना नेता और शिर्डी मंदिर के ट्रस्टी राहुल कनाल के घर पर छापा मारा है आयकर विभाग ने की एक टीम ने कनाल के बांद्रा स्थित बाबा हॉस्पिटल के पास मौजूद अलमेड़ा इमारत स्थित घर में छापेमारी की है इमारत के नीचे केंद्रीय सुरक्षा बल का जबरदस्त बंदोबस्त तैनात किया गया है। फिलहाल राहुल घर पर हैं या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है। राहुल कनाल एक बिजनेसमैन है जो शिवसेना कि युवा सेना के पदाधिकारी भी हैं। आदित्य ठाकरे के करीबियों में उनका शुमार होता है।

Read More मुंबई: समुद्र में ऑयल टैंक की सफाई के दौरान चीफ ऑफिसर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने इनकम टैक्स विभाग द्वारा की गई इस छापेमारी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स विभाग हो या फिर दूसरी कोई जांच एजेंसी बिना सबूतों के कोई भी इस तरह की कार्रवाई नहीं करता है। कनाल के बारे में जरूर इनकम टैक्स विभाग को कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी, जिसके आधार पर उन्होंने यह रेड की है। ऐसे में कनाल को इनकम टैक्स विभाग के साथ सहयोग करना चाहिए।

Read More भिवंडी: राजलक्ष्मी कंपाउंड में अवैध गोदामों पर MMRDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट आदेश के बाद चला बुलडोजर

इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई पर बोलते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस तरह के हमले पहले भी हुए हैं, अब भी हो रहे हैं। पहले भी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश में हुआ है। अब यह महाराष्ट्र में शुरू है।

Read More ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने ठाकरे परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे और अनिल परब के लिए सचिन वझे की तरह काम करने वाले बजरंग खरमाटे और फाइनेंस पार्टनर सदानंद कदम के सलाहकार राहुल कनाल पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। सोमैया ने कहा कि सैकड़ों करोड़ रुपये जिस प्रकार से इन लोगों ने कमाए हैं उसका जवाब तो देना ही होगा।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान