अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

मुंबई:अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त एक विवाद को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और उनपर आरोपों के साथ वारंट जारी होने की भी खबर है। दरअसल धोखाधड़ी के एक मामले में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद कथित तौर पर कानूनी संकट में फंस गई हैं। अभिनेत्री पर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का आरोप लगाया गया है, जिसके लिए उन्होंने 37 लाख रुपये लिए थे।

एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम के आयोजक मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद शर्मा ने एक कार्यक्रम की योजना बनाई थी जिसमें सोनाक्षी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

Read More मुंबई: संजय गांधी नेशनल पार्क के पास की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक, वापस लिया गया फैसला

हालांकि, ‘दबंग’ की अभिनेत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने में विफल रही, जिसके बाद कार्यक्रम के आयोजक ने उनके पैसे वापस मांगे। आरोप लगाया जा रहा है कि सोनाक्षी के मैनेजर ने इवेंट ऑर्गनाइजर के पैसे देने से इनकार कर दिया है।

Read More ठाणे में 24 घंटे पानी कटौती: 7 मई दोपहर से सप्लाई बंद, कई इलाकों में असर

सोनाक्षी सिन्हा से कई बार संपर्क करने के बाद भी जब पीड़िता को पैसे नहीं मिले तो धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई। सोनाक्षी कथित तौर पर इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने मुरादाबाद आई थीं। लेकिन उसके बाद लगातार अनुपस्थित रहने के कारण अब कोर्ट ने बॉलीवुड डीवा के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में वारंट जारी किया है। हालांकि इस बात को लेकर सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वर्कफ्रंट पर सोनाक्षी सिन्हा अपने कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

Read More मुंबई में पानी कटौती के बीच BMC का बड़ा प्लान, हर ज़ोन में Micro-Planning Teams तैनात

Tags: