पुणे के पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा का महाराष्ट्र विधानपरिषद में हंगामा

पुणे के पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा का महाराष्ट्र विधानपरिषद में हंगामा

मुंबई : विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पुणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव देशमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सदन में हंगामा किये जाने के बाद महाराष्ट्र विधान परिषद की कार्यवाही को सोमवार को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

भाजपा सदस्य गोपीचंद पडलकर ने एक महिला के साथ विवाहेतर संबंध होने के आधार पर देशमुख द्वारा एक कांस्टेबल के तबादले का आदेश जारी करने पर सवाल उठाया। तबादला आदेश का मामला मार्च 2021 में सामने आया था।

Read More मुंबई : टीसीएस ने नासिक ऑफिस बंद किया; कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश

पडलकर ने सदन में कहा, ‘‘जब आदेश पुलिस कांस्टेबल रामचंद्र कंगुड के संबंध में है तो तबादला आदेश में एक महिला के नाम का उल्लेख और उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कैसे की जा सकती है। उनका तबादला पुणे जिले में कामशेत पुलिस थाने से ओटुर में कर दिया गया है।’’

Read More मुंबई : बॉम्बे हाई कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट केस में चार आरोपियों को बरी किया, आरोप खारिज किए

इस पर जवाब देते हुए, गृह राज्य मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा, “पुलिस अधीक्षक महिला के घर गये थे और व्यक्तिगत रूप से स्थानांतरण आदेश में उसके नाम का उल्लेख करने पर खेद व्यक्त किया था।” हालांकि विपक्षी सदस्य मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

Read More नागपुर में मुरूम माफिया का आतंक: नायब तहसीलदार को JCB से 4 किमी तक घसीटा, हत्या की कोशिश का आरोप

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान