अभिनेता कुणाल खेमू को दी गंदी गालियां और की बदतमीजी

अभिनेता कुणाल खेमू को दी गंदी गालियां और की बदतमीजी

मुंबई:अभिनेता कुणाल खेमू और उनकी पत्नी सोहा अली खान ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर सड़क पर रफ ड्राइविंग करने वालों को लेकर पोस्ट लिखा। उन्होंने खुद के साथ हुए रोड रेज के हादसे के बारे में बताया। कुणाल खेमू ने मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि एक शख्स ने न केवल उनकी जिंदगी को खतरे में डाला बल्कि उनके साथ गंदी गाली-गलोच भी की। उन्होंने मुंबई पुलिस से गुजारिश की कि इस मामले पर तुरंत एक्शन लिया जाए।

ट्विटर पर हादसे के बारे में बताते हुए कुणाल खेमू ने लिखा, “आज सुबह 9 बजे मैं अपनी वाइफ, बेटी और अपने पड़ोसी के दो बच्चों के साथ नाश्ते के लिए जुहू जा रहा था। इस बीच ये कार ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इस शख्स ने बिना हॉर्न बजाए, ओवरटेक करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, इस ड्राइवर ने अचानक मेरी गाड़ी के सामने ब्रेक लगा दिए।

Read More बेस्ट हड़ताल का तीसरा दिन: एकनाथ शिंदे के साथ देर रात तक चली बैठक, समाधान की आस में लाखों मुंबईकर

इस लापरवाह ड्राइवर ने न केवल अपनी सेफ्टी के साथ खिलवाड़ किया बल्कि मेरी कार में बैठे सभी की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया। इस शख्स की वजह से मैंने बहुत मुश्किल से गाड़ी टकराने से रोका और ब्रेक लगाया। ये बेहद दर्दनाक था क्योंकि मेरी गाड़ी में उस समय बच्चे थे।

Read More रोहित शर्मा के लिए दोहरा जश्न: अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के ठीक 19 साल बाद मिला 'पद्म श्री' सम्मान

कुणाल ने आगे बताया कि, फिर वह शख्स अपनी गाड़ी रोककर बाहर उतरा और महिला व बच्चों के सामने गंदी गालियां देने लगा। मैंने जितने में ये सब रिकॉर्ड करने के लिए फोन निकाला, वह वहां से निकल भागा। मैं मुंबई पुलिस से इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील करता हूं।

Read More सांगली-सतारा MLC चुनाव में भाजपा की बंपर जीत: धैर्यशील कदम ने शरद पवार गुट के उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान