गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला के खिलाफ वसूली करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया

गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला के खिलाफ  वसूली करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया

मुंबई: जेल में बंद गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला के खिलाफ शहर के एक होटल व्यवसायी से दो करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी
अधिकारी ने बताया कि होटल व्यवसायी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को लकड़ावाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता वकोला का रहने वाला है । उसने आरोप लगाया है कि जून 2013 से 2017 के बीच उसे लकड़ावाला से कई बार धमकी मिली थी और इस दौरान दो करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी।

Read More ‘मरे हुए लोग चला रहे ऑटो?’ बोरीवली RTO में फर्जी परमिट रिन्यूअल का बड़ा खुलासा

उन्होंने बताया कि आरोपी ने वसूली की मांग पूरी नहीं होने पर शिकायतकर्ता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी अधिकारी के अनुसार, होटल व्यवसायी ने उस समय लकड़ावाला और उसके साथियों के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.उन्होंने बताया कि जांच के लिए मामला मुंबई अपराध शाखा की वसूली रोधी शाखा एईसी को स्थानांतरित कर दिया गया है।
अधिकारी के मुताबिक, जबरन वसूली के नए मामले की जांच के सिलसिले में अपराध शाखा लकड़ावाला को हिरासत में लेगी।

Read More फर्जी यूनिवर्सिटी संबद्धता घोटाला: मुंबई सेशंस कोर्ट ने कॉलेज प्रिंसिपल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

उन्होंने बताया कि एईसी लकड़ावाला के खिलाफ जबरन वसूली के कई मामलों की जांच कर रही है।

Read More जुहू चौपाटी पर दर्दनाक हादसा, समुद्र में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

अधिकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने इससे पहले दिसंबर 2021 में लकड़ावाला और उसके सहयोगी सलीम महाराज के खिलाफ पश्चिमी उपनगर के डीएन नगर में रहने वाले एक व्यवसायी से पांच करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, बैंकॉक से लाए जा रहे 29 विदेशी जीव जब्त

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान