NCP नेता नवाब मलिक की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत 7 मार्च तक बड़ी

NCP नेता नवाब मलिक की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत 7 मार्च तक बड़ी

मुंबई। विशेष पीएमएलए अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक (NCP leader Nawab Malik) की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है. मलिक को दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने हिरासत में लिया था.

मलिक पिछले कुछ महीनों से चर्चा में हैं, जब से उन्होंने एंटी ड्रग्स एजेंसी एनसीबी के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ निजी और सेवा से जुड़े आरोप लगाए थे. मलिक के दामाद समीर खान को गत वर्ष मादक पदार्थ के एक मामले के एक मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था, जिसके बाद मलिक को गिरफ्तार किया गया.

Read More AIMIM कॉर्पोरेटर Roshan Irfan Shaikh का जाति प्रमाणपत्र फर्जी घोषित, वेरिफिकेशन कमेटी का बड़ा फैसला

नवाब मलिक पर पीएमएलए की विशेष अदालत ने बीते बुधवार को रिमांड पर भेजने का फैसला किया था. सूत्रों के अनुसार नवाब मलिक की हिरासत मिलने के बाद ईडी इस मामले में और भी गिरफ्तारियां कर सकती है. कोर्ट में नवाब मलिक के वकील ने कहा था कि मंत्री ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, ऐसे में उन्हें दवा और घर का खाना उपलब्ध कराया जाए जिसके लिए अदालत ने अनुमति दे दी थी. इस मामले को लेकर राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है. महा विकास आघाडी के नेता इस मामले को लेकर बीजेपी पर हमलावर हैं और इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बता रहे हैं.

Read More वर्ली NSCI डोम कॉन्सर्ट में युवक की मौत, महिला की तबीयत बिगड़ी; पुलिस ने शुरू की जांच

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान