ठाणे में उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार एक वकैदी की पुलिस हिरासत में मौत

ठाणे में उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार एक वकैदी की पुलिस हिरासत में मौत

मुंबई:राष्ट्र के ठाणे में उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार एक विचाराधीन कैदी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दत्तात्रेय वर्के के तौर पर की गई है जिसे 26 फरवरी को भुसावल से पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके बाद एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

प्रावधानों के तहत उसकी कोविड-19 जांच की गई थी और उसे मानपाड़ा पुलिस थाने के हवालात में पृथकवास में रखा गया था।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

पुलिस विज्ञप्ति में बताया गया कि रविवार को उसे दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर गया। तत्काल वर्के को डोम्बिवली स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया और उसी रात उसकी मौत हो गई विज्ञप्ति के मुताबिक, मामले में पुलिस जांच के आदेश दिए गए हैं।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

पुलिस ने बताया कि वर्के वर्ष 2013 में एक बिल्डर के लिए काम करता था और आरोप है कि मकान देने के नाम पर उसने एक महिला से पांच लाख रुपये लिए थे लेकिन उसने महिला को न तो घर दिलाया और न ही रुपये वापस किए।

Read More मुंबई: एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज दो साल तक के लिए बंद 

उन्होंने बताया कि महिला ने पांच फरवरी को मामले की पुलिस में शिकायत की जिसके बाद वर्के को गिरफ्तार किया गया था।

Tags: