नवाब मलिक मुंबई के जे.जे. अस्पताल से डिस्चार्ज

नवाब मलिक मुंबई के जे.जे. अस्पताल से डिस्चार्ज

मुंबई: महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) आज (28 फरवरी, सोमवार) मुंबई के जे.जे. अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. उन्हें अब मुंबई के बेलार्ड स्टेट स्थित ईडी (ED) ऑफिस में वापस लाया जा रहा है. वे 3 मार्च तक ईडी कस्टडी में हैं. उन पर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और मुंबई बम ब्लास्ट से संबंधित लोगों से जमीन खरीदने का आरोप है.

स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आठ दिनों की ईडी की कस्टडी में भेजा है. ईडी कस्टडी में पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें 25 फरवरी को मुंबई के जे.जे.अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है. इसलिए अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज किया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा इस बात की जानकारी दी गई और नवाब मलिक के कार्यालय से इसकी पुष्टि की गई है.

Read More कांदिवली में बाइक चोरी रैकेट का खुलासा: डिलीवरी बॉय को किराए पर देते थे चोरी की गाड़ियां

ईडी कस्टडी में पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों की ओर से यह कहा जा रहा था कि नवाब मलिक पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. इसी बीच खबर आई कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के जे.जे. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर यह भी अपडेट आया कि ईडी की ओर से उनकी तबीयत को लेकर प्राइवेट डॉक्टरों और एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी. इस बीच नवाब मलिक की सेहत में सुधार हुआ और आज उन्हें जे.जे.अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया.

Read More मुंबई पुलिस में अब तक का सबसे बड़ा पुनर्गठन, महाराष्ट्र सरकार ने 5 नए रीजन, 15 जोन और 4 नए पुलिस स्टेशनों को मंजूरी दी

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान