संजय राउत ने किया बीजेपी पर हमला IT की छापेमारी को लेकर , जो ढूंढना है, उन्हें ढूंढने दो, ढूढते रह जाओगे

संजय राउत ने किया बीजेपी पर हमला IT की छापेमारी को लेकर , जो ढूंढना है, उन्हें ढूंढने दो, ढूढते रह जाओगे

मुंबई। शिवसेना के उपनेता और स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव (Shiv Sena Yashwant Jadhav) के घर पर आज तीसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी (Income Tax Raid) शुरू है. इस पृष्ठभूमि में शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut on bjp) ने फिर एक बार बीेजेपी पर जोरदार हमला किया है.

संजय राउत ने कहा, ” मुझे लगता है कि सिर्फ महाराष्ट्र में ही ‘इनकम’ है और ‘टैक्स’ है. बीजेपी शासित राज्यों में इनकम भी नहीं है और टैक्स भी नहीं है. मुंबई में महानगरपालिका चुनाव आया है. इसलिए केंद्रीय जांच एजेंसियों को महाराष्ट्र में ही काम मिला हुआ है. जो ढूंढना है, उन्हें ढूंढने दो. ढूढते रह जाओगे. जनता देख रही है.

Read More मध्य रेलवे की मोबाइल UTS सेवा हिट: 5.40 लाख यात्रियों ने उठाया फायदा, करोड़ों की कमाई

महाराष्ट्र देख रहा है. देश देख रहा है. सबसे ज्यादा टैक्स महाराष्ट्र देता है. महाराष्ट्र के लोगों को परेशान करने का काम शुरू है. हम यह सब झेल लेंगे लेकिन महाराष्ट्र झुकेगा नहीं.”

Read More मुंबई: राज ठाकरे के जन्मदिन पर MNS का बड़ा ऐलान, दोपहिया चालकों को ₹5 प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में महाराष्ट्र के लोगों को आज ‘मराठी दिवस’ की शुभकामनाएं दी हैं. इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि मराठी हितों की बात करना केंद्र सरकार के दोगले चरित्र को दिखाता है. संजय राउत ने कहा कि वे मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा नहीं देते, दुकानों के नाम के बोर्ड मराठी में लिखे जाने का विरोध करते हैं और मराठी हितों की बात करते हैं. यह केंद्र सरकार का दोगला रवैया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर संजय राउत ने कहा कि यूपी में माहौल बदलाव के पक्ष में है, अखिलेश यादव के पक्ष में है.

Read More मुंबई: हनुमान जयंती समारोह के दौरान 40 हैलोजन लाइट चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान