दूध के होलसेल रेट में ‘द बॉम्बे मिल्क असोसिएशन ने दूध की कीमत बढ़ाई

दूध के होलसेल रेट में ‘द बॉम्बे मिल्क असोसिएशन ने दूध की कीमत बढ़ाई

मुंबई:दूध के होलसेल रेट में ‘द बॉम्बे मिल्क प्रड्यूसर असोसिएशन’ ने साढ़े तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का निर्णय लिया है। असोसिएशन के अध्यक्ष सीके सिंह का कहना है कि जानवर, चारा, दवाएं, मजदूरी और जानवरों के देखभाल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। महंगाई दर 10 से 12 प्रतिशत बढ़ी है, लेकिन हमने तो महज पांच प्रतिशत दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है।

जोगेश्वरी पश्चिम राम मंदिर स्थित पारसी वाला तबेले में ‘द बॉम्बे मिल्क प्रड्यूसर असोसिएशन’ के पदाधिकारियों की बैठक सीके सिंह के नेतृत्व में हुई। बैठक में दूध के होलसेल रेट में प्रति लीटर तीन रुपये और ट्रांसपोर्ट खर्च 50 पैसे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले प्रति लीटर होलसेल रेट 70 रुपये और ट्रांसपोर्ट खर्च एक रुपये 50 पैसे था, जिसे बढ़ाकर 73 रुपये प्रति लीटर दूध और दो रुपये ट्रांसपोर्ट खर्च करने का निर्णय लिया गया है। दूध की नई दर 1 मार्च से 31 अगस्त, 2022 तक लागू होगा। पिछली बार दूध की 1 अप्रैल, 2021 को दो रुपये कीमत बढ़ाई गई थी।

Read More बोरीवली के Annex Mall में लगी आग, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास मची अफरा-तफरी

तबेले के ताजे दूध की होलसेल कीमत साढ़े तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने से दूध से बनाई जाने वाले अन्य खाद्य व पेय पदार्थ सहित मिठाइयां महंगी हो जाएंगी। वैसे, मुंबई महानगर में आज रिटेल में प्रति लीटर ताजा दूध 72 से 80 रुपये में मिलता है। 1 मार्च से होलसेल रेट बढ़ाने के बाद अब इसमें 5 से 7 रुपये बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा है। दूध का कारोबार करने वाले राम बचन का कहना है कि जब हमें होलसेल में ही 75 रुपये में मिलेगा, तो दो-चार-पांच रुपये हमारा भी तो मेहनताना और कमाई बनती है, इसलिए हमें भी उसी अनुपात में रेट बढ़ाना होगा।

Read More बकरीद 2026 से पहले मुंबई हाई अलर्ट पर: शहरभर में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

मुंबई महानगर में तबेले के ताजे दूध की मांग उत्पादन की तुलना में बहुत ज्यादा है। सीके सिंह का कहना है कि मुंबई महानगर में प्रतिदिन करीब 7 लाख लीटर के आसपास दूध की सप्लाई की जाती है। ताले दूध के उत्पादन में हर साल तेजी से गिरावट आ रही है। उसका दूध है कि लोग इस कारोबार से लोग दूर होते जा रहे हैं।

Read More वाघिवली क्रीक पाइपलाइन परियोजना: NGT ने मछुआरा संघ को याचिका में संशोधन के निर्देश दिए

दूध देने वाले जानवर लोग नहीं पालना चाहते। इस कारोबार को आगे बढ़ाने में सरकार को भी दिलचस्पी नहीं है। जानवर पालने का खर्च भी बढ़ रहा है, ऐसे में दूध के उत्पादन पर असर पड़ रहा है।

Read More मुंबई में गर्मी से बेहाल लोग, वर्सोवा बीच पर रात बिताने पहुंचे सैकड़ों लोग

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान