नवाब मलिक को जे. जे. अस्पताल में भर्ती कराया तबियत बिगड़ने के बाद

नवाब मलिक को  जे. जे. अस्पताल  में भर्ती कराया तबियत बिगड़ने के बाद

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को चिकित्सा कारणों से यहां के सरकारी जे. जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मलिक को गिरफ्तार किया था और वह तीन मार्च तक उसकी हिरासत में हैं। मलिक के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नवाब मलिक साहब को चिकित्सा कारणों से जे. जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

एक अधिकारी ने भी यह पुष्टि की कि मलिक को जे. जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ईडी की हिरासत के दौरान मलिक ने केंद्रीय एजेंसी के कर्मियों से स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More कल्याण–भिवंडी में अचानक बदला मौसम, तेज़ हवाओं और धूलभरी आंधी से ट्रैफिक हुआ बेहाल

राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा के प्रवक्ता मलिक को ईडी ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मलिक को धन शोधन से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

Read More दहिसर पुलिस का कमाल! CEIR और एक्सेल रिकॉर्ड की मदद से 3,500 से ज्यादा खोए मोबाइल बरामद

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान