चंद्रकांत पाटिल ने कहा नवाब मलिक को मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं

चंद्रकांत पाटिल ने कहा नवाब मलिक को मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं

मुंबई:महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार के मंत्री नवाब मलिक को प्रदेश मंत्रिमंडल में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि राज्य में स्थिति बेहद अराजक है।

Read More कल्याण–भिवंडी में अचानक बदला मौसम, तेज़ हवाओं और धूलभरी आंधी से ट्रैफिक हुआ बेहाल

पाटिल ने यहां मलिक के खिलाफ एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के दौरान यह बयान दिया।

Read More मुंबई में रेलवे भूमि पर बड़ा बुलडोजर एक्शन: गोरेगांव-मालाड के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

मलिक को बुधवार को दक्षिण मुंबई के बेलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी कार्यालय में लगभग पांच घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया और विशेष न्यायाधीश आर एन रोकाडे के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।

Read More कुर्ला और आसपास के इलाकों में जलापूर्ति बहाल, पाइपलाइन मरम्मत के बाद आज कम दबाव से आएगा पानी

पाटिल ने कहा, ‘‘मलिक को महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी पद पर बने नहीं रह सकते हैं ।

Read More मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू

पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में स्थिति ऐसी है कि इसके लिए राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है क्योंकि प्रदेश में स्थिति बेहद अराजक है।

मलिक की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी भाजपा जोर-शोर से उनके इस्तीफे की मांग कर रही है, लेकिन सत्तारूढ़ राकांपा और उसके सहयोगी शिवसेना और कांग्रेस मलिक के समर्थन में उतर आयी है । इन राजनीतिक दलों ने उनके इस्तीफे की संभावना से इनकार किया है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान