अकोला में महिला और बेटी को मिली धमकी, बुर्का-हिजाब मत पहनो कहने वाला गिरफ्तार

अकोला में महिला और बेटी को मिली धमकी, बुर्का-हिजाब मत पहनो कहने वाला गिरफ्तार

अकोला: कर्नाटक से जिस हिजाब विवाद की शुरुआत हुई, वह अब देश के कई हिस्सों में पहुंच गया है. अब महाराष्ट्र के अकोला में एक नया मामला सामने आया है. इसमें एक 60 साल के बुजुर्ग ने एक महिला और उसकी बेटी को बुर्का-हिजाब न पहनने की धमकी दी. पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, इस घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया. बालापुर थाने में कई स्थानीय लोग जमा हो गए. उन्होंने बुजुर्ग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.

Read More महाराष्ट्र : नागपुर एयरपोर्ट पर ओला-उबर चालकों का धरना... प्रशासन मौन-यात्री बेहाल

एजेंसी की खबर के मुताबिक, इंस्पेक्टर बालापुर भाऊराव घुगे ने बताया कि एक 60 साल का बुजुर्ग एक महिला और उसकी बेटी को धमका रहा था कि बुर्का और हिजाब नहीं पहनें.

Read More पुणे हॉस्पिटल बम अलर्ट केस में ATS की बड़ी कार्रवाई, नागपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान उसने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया. पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति को IPC और पॉक्सो एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब को लेकर पाबंदी लगाई गई है, जिसके बाद ये मामला गरमा गया है.

Read More पृथ्वीराज मोहोळ के चोटिल होने के बाद महेंद्र गायकवाड़ बने ‘हिंद केसरी’, सातारा में रोमांचक मुकाबला

यहां तक कि कई शिक्षण संस्थानों में टीचरों से भी हिजाब और बुर्के उतरवाने की घटनाएं सामने आई हैं. ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है. साथ ही इस पर सियासी बयानबाजी भी हो रही है. इसके अलावा समाज के दूसरे हिस्सों में भी अलग-अलग किस्म की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. वहीं कर्नाटक में हिजाब मामले को लेकर बैंगलुरु के जिला प्रशासन ने 28 फरवरी तक धारा 144 (1) बढ़ा दी है.

Read More भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का कहर: लोकप्रिय आउटलेट का शावरमा और पिज्जा खाने से 73 लोग अस्पताल में भर्ती

इसके चलते राजधानी में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक धरना-प्रदर्शनों को अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही खुले स्थानों पर होने वाले विवाह समारोहों में 300 से ज्यादा और बंद जगहों पर 200 से अधिक लोगों के जमा होने पर भी रोक लगा दी गई है.

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान