समीर वानखेड़े के खिलाफ FIR दर्ज

समीर वानखेड़े के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई : बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े मुबई में एनसीबी के पूर्व जोनल अधिकारी थे, इस दौरान उन्होंने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी और इस मामले में आर्यन की गिरफ्तारी भी हुई थी।

लेकिन अब समीर वानखेड़े के खिलाफ होटल का लाइसेंस लेने के लिए अपनी उम्र गलत बताने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह एफआईआर शनिवार की रात एक्साइज विभाग के अधिकारी शंकर गोगावले की शिकायत के आधार पर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि समीर वानखेड़े ने 1996-97 में 18 साल से कम उम्र के थे, इसी दौरान उन्होंने सद्गुरू बार का लाइसेंस हासिल किया था।

Read More मानसून से पहले ठाणे अलर्ट: कोपरी विसर्जन घाट पर आपातकालीन रेस्क्यू मॉक ड्रिल आयोजित

थाणे के डीएम ने समीर वानखेड़े के बार का लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया है। समीर वानखेड़े के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई है उसमे कहा गया है कि एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर ने जब थाणे में सद्गुरू होटल के लिए लाइसेंस का आवेदन किया था उसमे उन्होंने स्टैंप पेपर पर जो अग्रीमेंट किया था, उसमे दावा किया था कि उन्की उम्र 18 साल से अधिक थी, लेकिन उस वक्त उनकी उम्र 18 साल नहीं बल्कि 17 साल थी।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन में चिलम पीते दिखे दो युवक, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

समीर वानखेड़े के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुंबई में एक बार है जिसका लाइसेंस समीर वानखेड़े को दिया गया था। लेकिन जिस वक्त उन्होंने लाइसेंस लिया था उस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने गलत उम्र बताकर नवी मुंबई में होटल सद्गुरू बार का लाइसेंस हासिल किया था।

Read More ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़; ₹3.03 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

शुरुआती जांच में पता चला है कि 27 अक्टूबर 1997 को जब लाइसेंस दिया गया था तो समीर की उम्र 17 साल थी, जबकि लाइसेंस लेने के लिए कम से कम उम्र 21 साल होनी चाहिए।

Read More हाई कोर्ट से राहत के बावजूद बांद्रा के गरीब नगर के 100 परिवारों का हाल बेहाल, अभी भी कर रहे नए घर का इंतजार

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान