CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के सीए से जुड़े 12 ठिकानों पर छापा मारा

CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के सीए से जुड़े 12 ठिकानों पर छापा मारा

नागपुर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने (सीबीआई) महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज धनशोधन के मामले में नागपुर स्थित उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से जुड़े 12 स्थानों पर शनिवार को छापेमारी की।

दिल्ली और मुंबई से सीबीआई के दल शुक्रवार रात नागपुर पहुंचे और उन्होंने शनिवार सुबह छापेमारी शुरू की। अधिकारी ने कहा, ‘‘इन 12 स्थलों में देशमुख के सीए के या तो आवास हैं या उनके कार्यालय परिसर हैं।’’

Read More मुंबई : लाडली बहन योजना में 68 लाख महिलाओं को अपात्र; वार्षिक खर्च 43740 करोड़ से घटकर 31500 करोड़ रुपये रह जाएगा

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने पिछले साल अप्रैल में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल एक नवंबर को गिरफ्तार किया था और वह इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख के खिलाफ 21 अप्रैल, 2021 को प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके बाद निदेशालय ने उनके खिलाफ जांच शुरू की थी।

Read More डोंबिवली : मनसे ने कल्याण-डोंबिवली में ऑटो पर मराठी स्टिकर लगाए

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान