अजय देवगन की हिरोइन राशि खन्ना का है जलवा

अजय देवगन की हिरोइन  राशि खन्ना  का है जलवा

साउथ की खूबसूरत हसीना राशि खन्ना अजय देवगन के साथ फिल्म ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ के साथ अपना जबरदस्त ओटीटी डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं। बता दें कि अजय देवगन को-स्टारिंग इस शो का आज बेहद शानदार ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसकी कहानी क्राइम थ्रिलर के इर्द-गिर्द घूमती है।

बता दें कि इसमें अपने रंगीन शॉर्ट बालों में राशि खन्ना अपना किलर अंदाज दिखाने वाली हैं। अपने लुक्स और दिलचस्प किरादर से ऑडियंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही हैं। फिल्म में रूद्र की डार्क और मुश्किल दुनिया को अपने अंदाज से खूबसूरत बनाने वाली राशि खन्ना इस वक्त फैन्स के बीच चर्चा में हैं।

Read More बदलापुर BMW हादसा: मौत से चंद सेकंड पहले 251 kmph की रफ्तार से दौड़ रही थी कार

राशि खन्ना ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने बॉलिवुड डेब्यू ‘योद्धा’ को लेकर भी बॉलिवुड फैन्स के बीच सुर्खियों में हैं और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। राशि खन्ना केवल ओटीटी और बॉलिवुड फिल्म को लेकर ही नहीं बल्कि साउथ में भी अपने प्रॉजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। राशि खन्ना इस वक्त मॉस्को में नागा चैतन्य के साथ अपने साउथ वेंचर की शूटिंग भी कर रही हैं।

Read More मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार

ऐक्ट्रेस ने अप्लॉज एंटरटेनमेंट के प्रॉजेक्ट ‘रुद्र’ के साथ ओटीटी यानी डिजिटल स्पेस पर धमाकेदार एंट्री की है और इसके अलावा वह राज और डीके की शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के साथ नेक्स्ट फिल्म के लिए भी तैयार हैं।

Read More एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी

अजय देवगन रुद्र से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस क्राइम थ्रिलर शो की शूटिंग मुंबई की कई शानदार जगहों पर की गई है। इस क्राइम ड्रामा सीरीज में रुद्र को, सच्चाई का खुलासा करते हुए और शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया जाएगा।

Read More ​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम

अजय देवगन का कहना है कि, ‘डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया ने मुझे हमेशा से अपनी ओर खींचा है और मैं रूद्र जैसे शानदार किरदार , टाइटल और दमदार कॉन्टेंट के साथ अपने डिजिटल अभिनय की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस किरदार की बारीकी, पर्सनैलिटी और धैर्य ने मुझे खूब लुभाया। यह कुछ ऐसा है जिसे दर्शकों ने भारतीय इंटरटेनमेंट में पहले कभी नहीं देखा होगा। मैं बेहद एक्साइटेड हूं कि देशभर के मेरे फैंस रुद्र के जादू को स्क्रीन पर जीवंत होते देखेंगे। मैं उम्मीद करता हूं इस शो को भी लोग उतना ही प्यार करेंगे जितना उन्होंने मेरे पिछले काम को किया है।’

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान