मुंबई की तरह ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नाशिक, संभाजी नगर और गोवा में बिजली ग्राहकों को 1 से ज्यादा बिजली कंपनी चुनने का विकल्प मिलेगा

Like Mumbai, electricity consumers in Thane, Navi Mumbai, Pune, Nashik, Sambhaji Nagar and Goa will have the option to choose from more than one electricity company.

मुंबई की तरह ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नाशिक, संभाजी नगर और गोवा में बिजली ग्राहकों को 1 से ज्यादा बिजली कंपनी चुनने का विकल्प मिलेगा

आने वाले समय में मुंबई की तरह ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नाशिक, संभाजी नगर और गोवा में बिजली ग्राहकों को 1 से ज्यादा बिजली कंपनी चुनने का विकल्प मिलेगा। एक जगह पर एक से ज्यादा बिजली कंपनियां, बिजली प्रदान कर सकती है। यानी यदि कोई महावितरण के अलावा किसी और प्राइवेट बिजली कंपनी (टाटा पावर, अडाणी और टोरेंट) की बिजली लेना चाहता है, तो वो ले सकता है। इसे पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन कहते है। मिली जानकारी के लिए टाटा पावर ने ठाणे और नवी मुंबई में लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया है। 

मुंबई: आने वाले समय में मुंबई की तरह ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नाशिक, संभाजी नगर और गोवा में बिजली ग्राहकों को 1 से ज्यादा बिजली कंपनी चुनने का विकल्प मिलेगा। एक जगह पर एक से ज्यादा बिजली कंपनियां, बिजली प्रदान कर सकती है। यानी यदि कोई महावितरण के अलावा किसी और प्राइवेट बिजली कंपनी (टाटा पावर, अडाणी और टोरेंट) की बिजली लेना चाहता है, तो वो ले सकता है। इसे पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन कहते है। मिली जानकारी के लिए टाटा पावर ने ठाणे और नवी मुंबई में लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया है। 

 

Read More महाराष्ट्र सरकार कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड के भारतीय रेलवे में विलय को मंजूरी देगी

टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ प्रवीर सिन्हा ने बताया कि आर्टिकल में अमेंडमेंट के बाद यह सर्विस शुरू की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जरुरत पड़ने पर नया प्लांट भी स्थापित किया जा सकता है। हमने पहले ही लाइसेंस के लिए इसलिए अप्लाई किया है, क्योंकि इस काम को काफी समय लगता है। यहां तक की चीज़ें लीगल डिपार्टमेंट तक भी जाती है। कोई भी कंपनी जो डिस्ट्रीब्यूशन में है, वोअप्लाई कर सकती है।

Read More नंदुरबार: दुख के आंसू खुशी में बदल गए; डॉक्टर बन गए देवदूत

उपभोक्ताओं अपनी मर्जी के हिसाब कंपनी का चयन करने का मौक़ा मिलता है। ग्राहक, सर्विस, पैसे जैसी चीज़ों को ध्यान में रख कर अपना विकल्प चुन सकता है। इससे कंपनियों का एकाधिकार भी ख़तम होगा। पूछे जाने पर बताया कि मुंबई को स्पेशल दर्जा दिया गया है, इसलिए मुंबई शहर में एक साथ विभिन्न बिजली कम्पनिया- बिजली प्रदान कर रही है। अडानी इलेक्ट्रिसिटी के साथ बात करने पर यह पता चला कि कंपनी ने भी कई जगहों पर पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। साथ ही यह भी बता दें कि भिवंडी में टोरेंट कंपनी बिजली प्रदान करती है, जो की एक प्राइवेट कंपनी है।

Read More ट्रेवलर में लगी आग, चार लोगों की जलने से मौत और कई घायल