ठाणे : अवैध बैनरबाजी पर बढ़ा नागरिकों का आक्रोश... मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग !

Thane: Citizens' anger increases over illegal bannering... Demand for strict action from the Chief Minister!

ठाणे : अवैध बैनरबाजी पर बढ़ा नागरिकों का आक्रोश... मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग !

ठाणे में हर सप्ताह जन्मदिन, जयंती, अभिनंदन स्वागत के नाम पर जगह-जगह लगने वाले अवैध बैनरों से शहर का सौंदर्य विद्रूप हो गया है। करोड़ों रुपए खर्च कर महानगर पालिका ने चौक, रस्ते, डिवाइडर और वृक्षारोपण से शहर को सजाने का प्रयत्न किया, लेकिन अवैध बैनरों ने यह सारा सौंदर्य नष्ट कर दिया है। नागरिकों का आरोप है कि महापालिका केवल औपचारिक कार्रवाई करती है, जबकि कुछ ही घंटों में वहीं नए बैनर फिर टांग दिए जाते हैं।

ठाणे : ठाणे में हर सप्ताह जन्मदिन, जयंती, अभिनंदन स्वागत के नाम पर जगह-जगह लगने वाले अवैध बैनरों से शहर का सौंदर्य विद्रूप हो गया है। करोड़ों रुपए खर्च कर महानगर पालिका ने चौक, रस्ते, डिवाइडर और वृक्षारोपण से शहर को सजाने का प्रयत्न किया, लेकिन अवैध बैनरों ने यह सारा सौंदर्य नष्ट कर दिया है। नागरिकों का आरोप है कि महापालिका केवल औपचारिक कार्रवाई करती है, जबकि कुछ ही घंटों में वहीं नए बैनर फिर टांग दिए जाते हैं।

खासकर बड़े राजनीतिक नेताओं के जन्मदिन पर आठ से पंद्रह दिन तक पूरा शहर बैनरों से ढक जाता है और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है। बता दें कि नागरिकों का कहना है कि करदाताओं के पैसे से किए गए सुशोभीकरण की थट्टा उड़ाई जा रही है, ठाणे की छवि खराब हो रही है और महानगर पालिका जानबूझकर आंख मूंदे बैठी है। फ्लेक्स बैनरों से निकला कचरा नालियों को जाम करता है, जलाने पर जहरीला धुआं निकलता है और यह प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा साबित हो रहा है।

Read More मुंबई : कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर

इसी पृष्ठभूमि में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरण अभ्यासक डॉ. प्रशांत रेखा रविंद्र सिनकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि बेकायदेशीर बैनरबाजी पर कठोर नीति लागू की जाए, किसी भी राजनीतिक दबाव को दरकिनार कर बैनर लगाने वालों पर अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई हो, चौक-चौराहों पर विशेष पथक और निगरानी कैमरे लगाए जाएं तथा नागरिकों को शिकायत करने के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया जाए। ठाणेकरों का कहना है कि उनकी सहनशक्ति अब जवाब दे चुकी है और यदि सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए तो शहर की सुंदरता और पर्यावरण दोनों पर गंभीर संकट मंडराएगा।

Read More मुंबई : एफडीए ने मुंबई के छह भोजनालयों और बेकरी के लाइसेंस निलंबित किये

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! हथियार तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! हथियार तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद
एयर इंडिया की फ्लाइट में बड़ा तकनीकी संकट! 300 फीट नीचे गिरा विमान, तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल; ऑटोपायलट भी हुआ डिस्कनेक्ट
मुंबई एयरपोर्ट पर 2 यात्री गिरफ्तार, ट्रॉली बैग की गुप्त कैविटी से 1.923 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की दिल्ली रिसेप्शन में दिखा सियासी जमावड़ा, PM मोदी से राहुल गांधी तक पहुंचे दिग्गज
महाराष्ट्र में हाईवे अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन! 60 दिन में अवैध निर्माण हटेंगे, नए ढाबे-रेस्टोरेंट पर रोक
मुंबई: शिक्षक भर्ती का मौका, ठाणे जिला परिषद में 526 पदों पर आवेदन शुरू