महाराष्ट्र के नागपुर में अवैध शराब बेचने वाले की चाकू मारकर हत्या…!

महाराष्ट्र के नागपुर में अवैध शराब बेचने वाले की चाकू मारकर हत्या…!

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में शांति के साथ मनाया गया मुहर्रम

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के नागपुर में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आरोपी ने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। लड़के की उम्र 22 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़का अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त था। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि घटना एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई। मृतक की पहचान चेतन मोहरले के रूप में हुई है जो नीलदोह क्षेत्र का निवासी था। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग है।

Read More मुंबई : दुबई भेजे जा रहे थे मुंबई के बैंक खाते और सिम कार्ड, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े गिरोह का पर्दाफाश

अधिकारी ने बताया कि आरोपी और मृतक अच्छे दोस्त थे। चेतन अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था। वह पहले से ही महाराष्ट्र निषेध अधिनियम के तहत कई मामलों में आरोपी था। वहीं कई बदमाश शराब पीने के लिए उसके ठिकाने पर आते थे। उन्होंने बताया कि नाबालिग आरोपी वहां शराब का सेवन करता था, लेकिन हाल ही में किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया था। तब से लड़के ने चेतन के शराब के अड्डे पर जाना बंद कर दिया था।

Read More किशोरी पेडनेकर पर मुंबई मेयर की ऑफिस में घुसने का आरोप, रितु तावड़े ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे नाबालिग अपने दोस्तों के साथ बैठा था जब चेतन मौके पर पहुंचा। चेतन ने नाबालिग पर उसे मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर झगड़े के बाद, चेतन वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से लड़के से भिड़ गया।
इसके बाद गुस्से में आकर नाबालिग ने चेतन पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

Read More कल्याण न्यायालय का बड़ा फैसला: डोंबिवली अस्पताल मारहाण मामले में शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे को जमानत मिली


Tags: