महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा…सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग जरूरी

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा…सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग जरूरी

Rokthok Lekhani

Read More CSMT री-डेवलपमेंट का असर: कई ट्रेनें अब दादर और ठाणे तक ही जाएंगी, यात्रियों को होगी परेशानी

मुंबई : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि सूबे में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। राजेश टोपे ने कहा कि फिलहाल मास्क न पहनने पर कोई जुर्माना नहीं वसूला जाएगा लेकिन लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से मास्क पहनना जरूरी है और लोगों को इसका पालन करना चाहिए।

Read More मुंबई के लाइसेंसधारी फेरीवालों को मिलेंगे QR कोड आईडी कार्ड, निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत

राजेश टोपे ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य के मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, रायगढ़, पुणे और पालघर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही राज्य में नए कोरोना वेरियंट का भी खतरा बना हुआ है। इसी वजह से राज्य सरकार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखकर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील समेत कुछ अन्य आदेश जारी किए हैं।

Read More महाराष्ट्र: ‘ऑपरेशन टायगर’ तेज, शिंदे गटात 15 नेते शामिल होने की चर्चा

इसके तहत सरकार ने रेलवे, बसों, सिनेमाघरों, हॉल, कार्यालयों, अस्पतालों, कॉलेजों, स्कूलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की है। जिला और नगर निगम के अधिकारियों से कोरोना टेस्ट बढ़ाने को कहा गया है। राजेश टोपे ने कहा कि आगामी 15 दिनों की हालात देखने के बाद राज्य सरकार कठोर निर्णय ले सकती है, इसलिए कठोर निर्णय टालने के लिए लोगों को खुद मास्क का उपयोग और कोरोना नियमावली का पालन करना चाहिए।

Read More एल नीनो के कारण मुंबई में मानसून लेट, 10% पानी कटौती के बाद BMC का एक और बड़ा फैसला


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान