महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने साथी की गोली मारकर हत्या करने के बाद की आत्महत्या

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने साथी की गोली मारकर हत्या करने के बाद की आत्महत्या

Rokthok Lekhani

Read More पुणे में चलती मालगाड़ी के नीचे लेटकर महिला ने बचाई जान, पटास स्टेशन की घटना से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में राज्य रिज़र्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के जवान ने अपने सहयोगी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे गढ़चिरौली की अहेरी तहसील के मरपल्ली थाना क्षेत्र में हुई।

Read More कुंभ मेले से पहले नासिक में बड़ी कार्रवाई, सरदा सर्कल से द्वारका तक 50 अतिक्रमण हटाए गए

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सीआरपीएफ ग्रुप एक (पुणे) के एक जवान ने अपने साथी जवान पर गोली चलाई और फिर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना में दोनों जवानों की मौत हो गई।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीकांत बेराद (35) ने अपने साथी जवान बंदू नौथर (33) पर कथित तौर पर गोली चला दी। दोनों राज्य के अहमदनगर जिले के रहने वाले थे। गोली चलाने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Read More मुंबई पुलिस में अब तक का सबसे बड़ा पुनर्गठन, महाराष्ट्र सरकार ने 5 नए रीजन, 15 जोन और 4 नए पुलिस स्टेशनों को मंजूरी दी

Read More पर्यावरण की अनदेखी से भविष्य खतरे में पड़ेगा: राज ठाकरे की चेतावनी


Tags: