मुंबई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने की बदतमीजी…

मुंबई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने की बदतमीजी…

Rokthok Lekhani

Read More चिपलून उपजिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला, मेडिकल अधिकारी 4,500 रुपये लेते गिरफ्तार

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फैन फॉलोइंगी काफी ज्यादा है. पूरे देश में एक्टर के चाहने वालों की कमी नहीं है. लेकिन लोगों के दिलों की धड़कन बने ये सितारे कभी-कभार अपने फैंस के साथ ही बदतमीजी कर देते हैं और ऐसा ही हाल में सलमान खान ने अपने एक फैन के साथ किया जो उनके लिए एक तोहफा भी लेकर आया था. सलमान अक्सर अपने एटीट्यूड को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. सलमान जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरते हैं. वैसे ही एक फैन उनके पास एक फोटो फ्रेम लेकर आता है. उस शख्स को देखकर सलमान अजीबोगरीब मुंह बनाने लग जाते हैं. सलमान खान जैसे-तैसे अपने फैन के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं.

Read More मुंबई: हनुमान जयंती समारोह के दौरान 40 हैलोजन लाइट चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

फैन के साथ सलमान खान का ऐसी बिहेवियर लोगों को पसंद नहीं आया और वो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे. एक ने तो लिख दिया कि पहले में इन्हें पसंद करती थी लेकिन अब नहीं. एक ने यह भी लिखा कि यह मुंह क्यों बना रहा है. कई तो सलमान के एटीट्यूड पर ही सवाल उठाने लगे. आपको बता दें, सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था. इस खबर की पुष्टि होने के बाद सलमान की सेफ्टी के लिए कड़े कदम उठाए गए.

Read More मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 जून को 2 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, सफर पर निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी अपडेट

सलमान खान की प्राइवेट सिक्योरिटी टीम के साथ मुंबई पुलिस के लगभग 6 सिपाही उनकी सुरक्षा के लिए रखे जाएंगे. जिसके तहत सलमान के घर के बाहर भी पुलिस की तैनाती रहेगी. ताकि राजस्थान का यह गैंग कोई भी तरीके की अनहोनी न कर सके. आपको बता दें, बीते समय में काले हिरण शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी.

Read More भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का कहर: लोकप्रिय आउटलेट का शावरमा और पिज्जा खाने से 73 लोग अस्पताल में भर्ती

बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही एक्टर एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे. यह फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी. इसके अलावा एक्टर ने पिछले दिनों ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के सेट से अपनी फोटो शेयर की थी और फिल्म में होने वाले अपने लुक का खुलासा किया था. इसके अलावा वो ‘नो एंट्री 2’ और ‘किक 2’ को लेकर काफी बिजी हैं.


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान