राष्ट्रपति भवन से जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी , तीन HC में 14 जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ

राष्ट्रपति भवन से जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी , तीन HC में 14 जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ

नई दिल्ली: देश के तीन हाईकोर्ट में 14 जजों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी सहमति दे दी है. अब दिल्ली हाईकोर्ट में वकील अनीश दयाल को जज बनाया जाएगा जबकि वकील अमित शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज बनाया जाएगा. वहीं मद्रास हाईकोर्ट को नौ स्थायी जज मिलेंगे जबकि एक अतिरिक्त जज जस्टिस एए नक्कीरन का कार्यकाल अतिरिक्त जज के रूप में एक और साल के लिए बढ़ाया जा रहा है. इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

मद्रास में नौ स्थायी जजों में हैं चार महिला मद्रास हाई कोर्ट में अतिरिक्त जज से स्थायी जज बनने वाले नौ जजों में से चार महिला हैं. जस्टिस गोविंद राजुलु चंद्रशेखर, जस्टिस वीरसामी शिवज्ञानम, जस्टिस गणेशन इलांगोवन, जस्टिस अनंति सुब्रमण्यन, जस्टिस कन्नम्माल षणमुगसुंदरम, जस्टिस सतीकुमार सुकुमार कुरुप, जस्टिस मुरलीशंकर कुरुप्पराजू, जस्टिस मंजुला रामराजू नल्लिया और जस्टिस तमिल सेल्वी वलयपलयम को अतिरिक्त जज से स्थायी जज बनाया जा रहा है.

Read More देरी के बाद आखिरकार खुला विक्रोली फुट ओवर ब्रिज (FOB), यात्रियों को मिली बड़ी राहत

कलकत्ता HC को मिलेंगे दो अतिरिक्त जज कलकत्ता हाईकोर्ट में दो नए अतिरिक्त जज मिलेंगे. कलकत्ता हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी शंपा दत्ता और सिद्धार्थ रॉय चौधुरी को अतिरिक्त जज नियुक्त किया जाएगा.

Read More ​'हमें बंदूक मत दिखाओ, गद्दारी की है तो चुप बैठो...'; संजय दीना पाटिल की 'श्मशान' वाली धमकी पर संजय राउत का करारा पलटवार

मार्च में छह HC में 20 जजों की हुई थी नियुक्ति दो महीने पहले मार्च में देश के छह हाई कोर्ट में 14 जज और छह अतिरिक्त जजों की नियुक्ति की थी. इसमें तेलंगाना को सबसे ज्यादा 10 जज जबकि दिल्ली हाईकोर्ट को 2 और इलाहाबाद हाईकोर्ट को 1 अतिरिक्त जज मिले थे. दिल्ली हाईकोर्ट में जिला अदालतों से पूनम भांबा और स्वर्णकांता शर्मा को जज बनाकर योर ऑनर से प्रोमोट कर माई लेडीशिप बनाया गया. पटना हाई कोर्ट में वकील राजीव राय और हरीश कुमार को जज बनाया.

Read More मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान

जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में वकील राहुल भारती और मोक्षा खजुरिया काजमी को अतिरिक्त जज बनाया गया. मद्रास हाईकोर्ट में 2 वकीलों को अतिरिक्त जज नियुक्त हुए, इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी उमेश चंद्र शर्मा को अतिरिक्त जज बनाया गया था.

Read More ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती

SC में इस साल चार महीने में बनेंगे तीन चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट में दशकों बाद ऐसा मौका आने वाला है, जब देश चार महीनों में तीन चीफ जस्टिस देखेगा. इसी साल जुलाई से नवंबर के दौरान CJI एनवी रमण के अलावा जस्टिस उदय उमेश ललित और जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ मुख्य न्यायाधीश बनेंगे. इस दिलचस्प संयोग के पांच साल बाद 2027 में भी देश ऐसे ही संयोग का साक्षी होगा. साल 2027 में सितंबर से अक्टूबर के दरम्यान दो महीनों में तीन चीफ जस्टिस आएंगे और जाएंगे.

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान