ब्लू वेलवेट गाउन में कहर ढाह रही है नोरा

ब्लू वेलवेट गाउन में कहर ढाह रही है नोरा

मुंबई:बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल नोरा फतेही हर ड्रेस में बोल्ड और खूबसूरत लगती है। नोरा समय-समय पर अपने फैंस के लिए कुछ नया करती रहती है। हाल ही में नोरा ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को दीवाना बना दिया है। दरअसल, नोरा रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर पहुंची थीं। जहां वो मेकअप रूम से तैयार होकर जैसे ही बाहर निकलीं।

इस दौरान नोरा फतेही बेहद हॉट और बोल्ड लुक में नजर आईं। उनका ये लुक किसी रेड कारपेट लुक से कम नहीं लग रहा था। नोरा ने ब्लू ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन गाउन पहना था। उनका ये गाउन बहुत स्टनिंग लग रहा था। फैंस नोरा के विंटेज लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नोरा का ये गाउन वन साइड थाई स्लिट था। इसक साथ ही इसे रॉयल लुक देने के लिए नोरा फतेही ने इसी कलर के लॉन्ग स्लीव्स ग्लव्ज पहने। ये ग्लव्ज नोरा की ब्यूटी में वाव फैक्टर एड कर रहे थे। एक्ट्रेस के इस सुपर स्टाइलिश अवतार ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

Read More ठाणे के शिलफाटा में टायर गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

जहां एक तरफ फैंस नोरा की तारीफों के पूल बांध रहे हैं, वहीं उन्हें इसके लिए ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा। नोरा ने अपने लुक को हाई हील्स, सिल्वर नेकपीस, ब्रेसलेट, मैसी पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया। नोरा के इस ड्रेस में सबसे बड़ी हाईलाइट रही इसकी ट्रेन। वैसे तो नोरा का ये लुक सिजलिंग था लेकिन हेटर्स की कमी नहीं। सोशल मीडिया पर ऐसे लोग भी हैं जिन्हें नोरा का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। पहले तो नोरा ने इतनी गर्मी में वेलवेट आउटफिट पहना इसलिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दूसरा उनकी ट्रेन की वजह से, जो सड़क पर चलते हुए रोड भी साफ कर रही है।

Read More ओमान तट के पास मिसाइल हमले के बाद 24 भारतीय नाविकों का सफल बचाव, मुंबई MRCC ने संभाला अभियान

ट्रोलर्स उनके इंस्टा पर लगातर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- पूरी गली में चलो पूरी गली ही साफ हो जाएगी। दूसरे ने लिखा- भाई इतनी गर्मी है, ये इसे कैसे पहन सकती है। एक यूजर लिखता है- स्वच्छ भारत अभियान। इसके साथ ही ऐसे कई सारे कमेंट्स हैं जो लोग नोरा फतेही के पोस्ट पर कर रहे हैं। नोरा फतेही को फैशन के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करते देखा जाता है।

Read More मुंबई में अल्पसंख्यक संगठनों की बैठक, एंटी-कन्वर्जन कानून, UCC और ‘बुलडोजर न्याय’ पर जताई चिंता

Tags:

Related Posts