केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के जुहू इलाके में स्थित बंगले को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी…

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के जुहू इलाके में स्थित बंगले को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी…

Rokthok Lekhani

Read More महाराष्ट्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 116 गिरफ्तार, ₹1.47 करोड़ की जब्ती

मुंबई : मुंबई में एक तटीय प्रबंधन निकाय ने तटीय नियामक क्षेत्र मानदंडों के कथित उल्लंघन के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को, उनके जुहू इलाके में स्थित बंगले को लेकर ‘कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, नगर निकाय ने कथित रूप से अनधिकृत निर्माण के मामले में राणे के ‘अधीश बंगले को लेकर भी उनहें नोटिस जारी किया था। जिला स्तरीय तटीय प्रबंधन समिति द्वारा 24 मई को जारी हालिया नोटिस में ‘मेसर्स आर्टलाइन प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को 10 जून को पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत सुनवाई के लिए पेश होने को कहा गया है।

Read More नायगांव BDD चॉल पुनर्विकास परियोजना पर संकट, पानी की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान रहवासी

नोटिस में यह बताने को कहा गया है, ‘इस उक्त निर्माण को स्वीकृत एफएसआई से अधिक और अनधिकृत निर्माण करके 11 जुलाई, 2007 के सीआरजेड एनओसी का उल्लंघन क्यों नहीं माना जाना चाहिए। यह नोटिस महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव और पर्यावरण निदेशक से की गई शिकायत के आधार पर और सीआरजेड मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि ‘आर्टलाइन प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड का एक अन्य कंपनी में विलय हो गया है, जिसमें राणे और उनके परिवार के शेयर हैं।

Read More बीड में बड़ा हादसा: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 2 महिलाओं की मौत

मुंबई उपनगर जिलाधिकारी और जिला स्तरीय तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष निधि चौधरी ने मिडिया से कहा, एमसीजेडएमए से मिली एक रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उक्त बंगले को एफएसआई एक के लिए सीआरजेड अनुमति मिली है, लेकिन यह निर्माण उक्त अनुमति से अधिक है। नोटिस में कहा गया है, ‘यदि आप अनुपस्थित रहते हैं और कोई स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तो समिति यह मान लेगी कि आपको इस मामले पर कुछ नहीं कहना है और वह इस मामले में उचित निर्णय लेने या कदम उठाने के लिए आगे बढ़ेगी।

Read More परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर का सभा मंडप ढहा, मलबे में 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान