एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए! – दिलीप वलसे पाटील

एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए! – दिलीप वलसे पाटील

Rokthok Lekhani

Read More मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी जातिगत बयान वायरल, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मुंबई : कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत छह लोगों को क्लीन चिट दी गई है। गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने इस पर कहा कि अगर कोई किसी बेगुनाह को फंसाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे लगता है कि जिस तरह से एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस केस को डील किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Read More मुंबई में पानी कटौती के बीच BMC का बड़ा प्लान, हर ज़ोन में Micro-Planning Teams तैनात

एनसीबी ने इस मामले में १४ आरोपियों के खिलाफ मुंबई सत्र न्यायालय में लगभग छह हजार पन्नों का आरोप पत्र दायर किया था। कुल दस खंडों के आरोप पत्र दायर किए गए हैं, जो कोर्ट की रजिस्ट्री में भी है। इस केस में अब ये बात सामने आ रही है कि जांच में कई गंभीर विसंगतियां पाई गई हैं। इस केस में कई ऐसे कारण रहे, जिनके चलते आर्यन खान को क्लीन चिट मिली है‌। छापे की कोई वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करना या व्हॉट्सऐप चैट के खिलाफ कोई सबूत नहीं था।

Read More मुंबई का पहला डिटेंशन सेंटर शुरू होते ही हुआ फुल, भोईवाडा केंद्र में बढ़ा दबाव

Read More चिपलून उपजिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला, मेडिकल अधिकारी 4,500 रुपये लेते गिरफ्तार


Tags: