मुंबई : डांस बार में छापेमारी के दौरान 30 से अधिक लोग गिरफ्तार…
By: Rokthok Lekhani
On

Rokthok Lekhani
Read More महाराष्ट्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 116 गिरफ्तार, ₹1.47 करोड़ की जब्ती
मुंबई : मुंबई के कलिना इलाके में एक डांस बार में छापेमारी के दौरान 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार महिलाओं को सुरक्षित बचाया गया. पुलिस से गुरुवार को इसकी जानकारी दी. वकोला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और समाज सेवा शाखा ने बुधवार देर रात बार में छापेमारी की.
उन्होंने बताया छापेमारी के दौरान परिसर में आठ महिलाएं मिलीं, जबकि मालिक के पास केवल चार महिलाओं को काम पर रखने की अनुमति थी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बार के 21 संरक्षकों और 11 कर्मचारियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कृत्य और गाने) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में पेश किया गया. अधिकारी ने बताया पुलिस उल्लंघन के आरोप में बार का लाइसेंस रद्द कर देगी.
Today's Epaper
Tags:


