सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने संजय राउत पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि ठोंका दावा…

सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने संजय राउत पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि ठोंका दावा…

Rokthok Lekhani

Read More ‘मरे हुए लोग चला रहे ऑटो?’ बोरीवली RTO में फर्जी परमिट रिन्यूअल का बड़ा खुलासा

मुंबई : भाजपा सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने सोमवार को मुंबई उच्च न्यायालय में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के विरुद्ध 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दाखिल किया है। इससे संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गई हैं । किरीट सोमैया ने बताया कि मुंबई नगर निगम क्षेत्र के मीरा भाईंदर में युवक प्रतिष्ठान की ओर से शौचालयों का निर्माण कराया गया था जिसमें शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्य सभा सदस्य संजय राऊत ने 100 करोड़ से अधिक के घोटाला का आरोप लगाया था। सोमैया का कहना है कि इस शौचालय निर्माण का बजट ही 100 करोड़ रुपये नहीं था, फिर पूरे काम में 100 करोड़ रुपये का घोटाला किस तरह हो सकता है।

Read More बांद्रा के गरीब नगर में चौथे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई जारी, पथराव मामले में 19 गिरफ्तार

किरीट सोमैया ने बताया कि युवक प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों में उनकी पत्नी मेधा सोमैया भी शामिल हैं। इसी वजह से संजय राऊत के आरोप के बाद उन्होंने भाईंदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद शिवड़ी सेशन कोर्ट में भी संजय राऊत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आज संजय राऊत के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट ने अभी तय नहीं की है।

Read More AIMIM कॉर्पोरेटर Roshan Irfan Shaikh का जाति प्रमाणपत्र फर्जी घोषित, वेरिफिकेशन कमेटी का बड़ा फैसला

Read More मुंबई लोकल ट्रेन में चिलम पीते दिखे दो युवक, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल


Tags: