ठाणे से प्रतिबंधित कफ सिरप की 8,640 बोतल जब्त, दो गिरफ्तार

ठाणे से प्रतिबंधित कफ सिरप की 8,640 बोतल जब्त, दो गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More टोरेस फ्रॉड केस में नया मोड़, पुराने निवेशकों के अकाउंट फिर सक्रिय; EOW जांच के बीच बढ़ी चिंता

मुंबई : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई इकाई ने पड़ोसी ठाणे जिले से प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन युक्त कफ सिरप की 8,640 बोतल जब्त की हैं और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। एनसीबी की एक टीम ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को ठाणे में भिवंडी शहर के पास आगरा-मुंबई राजमार्ग पर एक कार को रोका। एनसीबी अधिकारी ने बताया कि कार की तलाशी के दौरान उन्हें कोडीन युक्त कफ सिरप की 8,640 बोतल मिलीं, जिनका वजन सामूहिक रूप से 864 किलोग्राम था और वो 60 बॉक्स में रखी थीं।

Read More पिंपलेश्वर मंदिर भूमि विवाद का हुआ समाधान, देवेंद्र फडणवीस ने बताया श्रद्धालुओं की जीत

उन्होंने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे मिली सूचना के आधार पर एनसीबी ने जाल बिछाया तथा एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ लिया, जो इस खेप को हासिल करने वाला था। एनसीबी अधिकारियों ने दूसरे व्यक्ति के दोपहिया वाहन का लगभग दो किलोमीटर तक पीछा किया और उसके वाहन को भी जब्त कर लिया। अधिकारी ने कहा कि इस खेप की मुंबई और ठाणे के कुछ हिस्सों में नशे और गैर-निर्धारित उद्देश्यों के लिए आपूर्ति की जानी थी। उन्होंने बताया कि एनसीबी ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Read More भिवंडी फूड पॉइजनिंग मामला: बीमारों की संख्या बढ़कर हुई 107, अवैध 'फेमस शावरमा' आउटलेट पर चला बुलडोजर

Read More महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति का प्रचंड दबदबा: 17 में से 16 सीटों पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान