दहिसर में व्हाट्सऐप पर किया ब्लॉक तो… प्रेमिका ने प्रेमी के घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी !

दहिसर में व्हाट्सऐप पर किया ब्लॉक तो… प्रेमिका ने प्रेमी के घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी !

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर साइनबोर्ड तोड़फोड़ का मामला, भाषा विवाद ने पकड़ा तूल

मुंबई : बहस के बाद प्रेमी द्वारा व्हाट्सऐप पर कथित तौर पर अपना नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत 20 वर्षीय एक महिला ने महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगरीय दहिसर में रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित अपने प्रेमी के घर पर फांसी लगा ली. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिला की पहचान प्रणाली लोकारे के तौर पर हुई है जो सोमवार सुबह फंदे से लटकती हुई मिली थी. अधिकारी ने कहा, ‘महिला और उसका 27 वर्षीय प्रेमी बीते छह सालों से एक-दूसरे को जानते थे.

Read More आज रात मुंबई के आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, शुक्र और बृहस्पति की दुर्लभ युति पर रहेगी सबकी नजर

रविवार की रात दोनों किसी की शादी में शामिल हुए जिसके बाद महिला ने जोर दिया कि वह प्रेमी के साथ उसके घर पर रात को रुकना चाहती है. हालांकि वह उसकी मांग पर राजी नहीं हुआ और महिला को घर जाने को कहा.’ उन्होंने बताया कि इसके बाद वह चली गई, लेकिन जल्द ही अपने प्रेमी को फोन करना शुरू कर दिया और फिर कहा कि वह उसके घर आना चाहती है.

Read More महाराष्ट्र: ‘ऑपरेशन टायगर’ तेज, शिंदे गटात 15 नेते शामिल होने की चर्चा

अधिकारी के मुताबिक, उस व्यक्ति ने उसे ऐसा न करने की सलाह देते हुए बताया कि रात में इलाके में कई नशेड़ी घूमते हैं और बाद में व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया. पुलिस ने कहा कि महिला हालांकि बाद में उसके घर पहुंच गई और व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक करने को लेकर सवाल किया.

Read More मुद्रांक विभाग में बड़ा फेरबदल: मुंबई-पुणे में लंबे समय से जमे 74 अधिकारियों का विदर्भ-मराठवाड़ा ट्रांसफर

उन्होंने बताया, ‘वह उसके घर पर रुक गई, लेकिन कथित तौर पर अपने दुपट्टे का फंदा बना छत से लटक गई. जब सुबह उसका प्रेमी उठा तो वह उसे फंदे से लटकता पाकर स्तब्ध रह गया. प्रारंभिक सूचना के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की बोरिवली इकाई ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है.’ अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान