बीच सड़क पर पुलिस वाले ने संदेशे आते हैं की धुन को बांसुरी के जरिए बजाता हुआ आ रहा नजर – वीडियो वायरल!

बीच सड़क पर पुलिस वाले ने संदेशे आते हैं की धुन को बांसुरी के जरिए बजाता हुआ आ रहा नजर – वीडियो वायरल!

Rokthok Lekhani

Read More टोरेस फ्रॉड केस में नया मोड़, पुराने निवेशकों के अकाउंट फिर सक्रिय; EOW जांच के बीच बढ़ी चिंता

मुंबई : हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है. वीडियो में एक पुलिसवाला बॉर्डर फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं’ की धुन को बांसुरी के जरिए बजाता हुआ नजर आ रहा है. मुजरिमों के छक्के छुड़ाने वाली मुंबई पुलिस के इस सब इंस्पेक्टर का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है. 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर’ तो आपको याद ही होगी.

Read More महाराष्ट्र FDA का बड़ा अभियान: गुटखा और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 33 गिरफ्तार

फिल्म में देश के वीरों के बलिदान, जज्बे और साहस को बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया. इस फिल्म का एक दिल को छू जाने वाला गाना इन दिनों इंटरनेट पर बांसुरी की धुन में हर किसी को अपनी ओर खींच रहा है. दो मिनट से अधिक की इस क्लिप में एक पुलिस वाले को ‘संदेशे आते हैं’ की धुन को बांसुरी पर बजाते सुना जा रहा है, जो हर किसी के लिए को छू रहा है. वीडियो को देख आप भी पुलिस इंस्पेक्टर के टैलेंट के कायल हो जाएंगे. वीडियो सुनने के बाद यूजर्स पुलिसकर्मी की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं.

Read More दहिसर पुलिस का कमाल! CEIR और एक्सेल रिकॉर्ड की मदद से 3,500 से ज्यादा खोए मोबाइल बरामद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को ‘वडाला माटुंगा सायन फोरम’ नामक एक पेज पर शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो मुंबई के वडाला के रफी अहमद किदवई मार्ग का बताया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 39 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘वाह, हमारी मुंबई पुलिस का दूसरा चेहरा! सलाम’.

Read More मुंबई में गहराया जल संकट: 7 बांधों में बचा केवल 8% पानी, BMC ने शुरू किया आरक्षित जल का उपयोग


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान