अक्षय कुमार ने कहा पृथ्वीराज’ शैक्षणिक फिल्म है, स्कूलों में दिखाई जानी चाहिए

अक्षय कुमार ने कहा     पृथ्वीराज’ शैक्षणिक फिल्म है, स्कूलों में दिखाई जानी चाहिए

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को स्कूलों में दिखाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।

इस फिल्म का लेखन व निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है
और अक्षय कुमार ने इसमें पृथ्वीराज की भूमिका निभाई है।

Read More महाराष्ट्र FDA का बड़ा अभियान: गुटखा और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 33 गिरफ्तार

फिल्म का ट्रेलर जारी होने के मौके पर 54 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने ‘‘पृथ्वीराज रासो’’ किताब के जरिए पृथ्वीराज के जीवन और उस काल के बारे में जाना है और यह अनुभव किया कि लोग कितना कम इस शासक के बारे में जानते हैं।

Read More दहिसर पुलिस का कमाल! CEIR और एक्सेल रिकॉर्ड की मदद से 3,500 से ज्यादा खोए मोबाइल बरामद

कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे डॉ.साहब (द्विवेदी) ने ‘पृथ्वीराज रासो’ किताब पढ़ने के लिए दी थी। मैंने धीरे-धीरे किताब पढ़ी और अनुभव किया कि वह कितने बड़े योद्धा थे। लेकिन जब हम इतिहास में उनके बारे में पढ़ते हैं तो उन्हें एक पैराग्राफ तक सीमित पाते हैं।’’

Read More महाराष्ट्र साइबर की बड़ी कार्रवाई: कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार समेत कई लोगों पर FIR

उन्होंने कहा कि ‘‘पृथ्वीराज’’ को ‘‘एक शैक्षणिक फिल्म’’कहना गलत नहीं होगा और उन्होंने उम्मीद जताई की युवा पीढ़ी इतिहास को बेहतर तरीके से समझने के लिए इस फिल्म को देखेगी।

Read More ओमान के पास अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत, अंतरराष्ट्रीय कानून पर उठे सवाल

कुमार ने कहा, ‘‘आज , मैं चाहता हूं कि न केवल भारत का बल्कि पूरी दुनिया का हर बच्चा इस फिल्म को देखे। यह शैक्षणिक फिल्म है। आपको अपने बच्चे को दिखाना चाहिए कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कहानी क्या थी। मैं इस फिल्म में काम करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। अगर मेरी मां यहां होतीं, तो गौरवान्वित महसूस करतीं।

Tags:

Related Posts