माही विज को मिली रेप की धमकी इस मामले में मुंबई पुलिस की मदद ली

माही विज को मिली रेप की धमकी इस मामले में मुंबई पुलिस की मदद ली

मुंबई:ऐक्ट्रेस माही विज की कार को हाल ही एक शख्स ने न सिर्फ टक्कर मारी बल्कि गाली-गलौज करने लगा और रेप की धमकी तक दी। माही विज ने इस डरावनी घटना का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। माही विज के साथ यह घटना 7 मई को हुई। उस वक्त वह कार में बेटी तारा के साथ मौजूद थीं। माही विज ने अब इस मामले में मुंबई पुलिस की मदद ली है।

माही विज ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने उस शख्स की गाड़ी की नंबर प्लेट दिखाई है, जिससे उनकी कार को टक्कर मारी गई। साथ में माही विज ने लिखा है, ‘इस आदमी ने मेरी कार में टक्कर मारी, गालियां दीं और फिर रेप की धमकी देने लगा। उसकी वाइफ को गुस्सा आ गया और उसने कहा कि छोड़ दे इसको। मुंबई पुलिस मुझे इस आदमी को ढूंढने में मदद करे जोकि हमारे लिए खतरा है।’

Read More भिवंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फ्लैट से 6.32 लाख रुपये का 20.7 किलो गांजा जब्त, महिला समेत दो गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने माही विज के इस वीडियो को देख उनके ट्वीट पर तुरंत रिप्लाई किया। उनके ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ‘प्लीज अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाइए।’ माही विज ने अगले ट्वीट में बताया कि वह वर्ली पुलिस स्टेशन गईं, जहां उन्हें मदद का आश्वासन दिया गया।

Read More देरी के बाद आखिरकार खुला विक्रोली फुट ओवर ब्रिज (FOB), यात्रियों को मिली बड़ी राहत

माही विज के साथ हुई इस घटना के बारे में जान फैंस का भी खून खौल उठा। उन्होंने ऐक्ट्रेस की हिम्मत की तारीफ की और कहा कि वह बिल्कुल भी ऐसे लोगों को बर्दाश्त न करें।

Read More बदलापुर BMW हादसा: मौत से चंद सेकंड पहले 251 kmph की रफ्तार से दौड़ रही थी कार

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो माही विज पिछली बार 2020 में ‘मुझसे शादी करोगे’ में नजर आई थीं। 2019 में माही विज और पति जय भानुशाली बेटी तारा के पैरंट्स बने। बेटी के जन्म के बाद से ही माही विज ऐक्टिंग से दूर हैं।

Read More ​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान