अमरावती में फार्मेसी की छात्रा की संदिग्ध हालत में मिली लाश

अमरावती में  फार्मेसी की छात्रा की संदिग्ध हालत में मिली लाश

अमरावती:आंध्र प्रदेश के नए सत्य साईं जिले के पेनुकोंडा कस्बे में शुक्रवार को फार्मेसी में स्नातक कर रही छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाने से तनाव पैदा हो गया। परिवार ने सामूहिक बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है। पेनुकोंडा अस्पताल के डॉक्टरों ने शव का परीक्षण करने के बाद कहा, दूसरे पोस्टमॉर्टम में बलात्कार या हत्या का कोई निशान नहीं मिला है।

हालांकि, यौन हमले को लेकर आगे की जांच के लिये पीड़िता के नमूनों को फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ था या नहीं। धर्मावरम अनुमंडल पुलिस अधिकारी रमाकांत के मुताबिक पीड़िता का शव बृहस्पतिवार को उसके प्रेमी सादिक बाशा के खेत से मिला था।

Read More महाराष्ट्र SSC 10वीं रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा जारी, 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

उनके मुताबिक, ”वे दोनों पिछले तीन वर्षों से प्यार में थे। प्रेमी ने पीड़िता को चार मई को बुलाया और अपने खेत पर ले गया। उन्होंने दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत की, जिसके बाद वह खाना लाने के लिए बाहर गया। वापस आने पर बाशा ने प्रेमिका को फंदे से लटका हुआ पाया।

Read More महाराष्ट्र सरकार ने 14-लेन विरार-अलीबाग मल्टी-मॉडल कॉरिडोर के पहले चरण को दी मंजूरी, ₹31,793 करोड़ की मेगा परियोजना को मिली रफ्तार

इस बीच, अनाकापल्ली जिले में शुक्रवार तड़के छह साल की एक बच्ची के साथ उसके 20 वर्षीय पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि जब वह अपनी बड़ी बहन के साथ घर से बाहर आई तो वह व्यक्ति कथित तौर पर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया।

Read More सांगवी में लापता लड़की मामले की जांच पर रोहित पवार ने उठाए सवाल, कार्रवाई तेज करने की मांग

पुलिस के मुताबिक बाद में उन्होंने लड़की को खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पाया। उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। अनाकापल्ली जिले के एसपी गौतमी साली ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”यह गंभीर यौन उत्पीड़न का मामला था और हमने हमलावर को पकड़ लिया है। लड़की की हालत अब स्थिर है

Read More सांगली-सतारा MLC चुनाव में भाजपा की बंपर जीत: धैर्यशील कदम ने शरद पवार गुट के उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान