एक दिन बाद सांसद नवनीत राणा मुंबई की जेल से रिहा हुईं

एक दिन बाद सांसद नवनीत राणा मुंबई की जेल से रिहा हुईं

मुंबई:निर्दलीय सांसद नवनीत राणा बृहस्पतिवार को मुंबई की एक जेल से रिहा हो गईं। राजद्रोह के कथित मामले में गिरफ्तारी के एक सप्ताह से अधिक समय बाद राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को एक अदालत ने बुधवार को जमानत दी थी।

बुधवार को जमानत मिलने के बाद जरूरी दस्तावेज समय पर उस जेल तक नहीं पहुंचाया जा सका जहां उन्हें रखा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा दक्षिण मुंबई की भायखला महिला जेल से दोपहर करीब दो बजे बाहर निकलीं।

Read More कुर्ला में खड़ी AC डबल डेकर बस में रहस्यमयी आग: EV फ्लीट की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

अधिकारी ने कहा कि बीमारी के इलाज के लिए नवनीत को उपनगरीय बांद्रा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। नवनीत के पति को अभी नवी मुंबई की तलोजा जेल से रिहा नहीं किया गया है।

Read More मुंबई में इडली विक्रेता का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, सार्वजनिक शौचालय के पास रखा पानी इस्तेमाल करने का आरोप

राणा दंपति को 23 अप्रैल को खार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 (ए) (राजद्रोह) और 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत गिरफ्तार किया था।

Read More मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा संभालेंगे 6 सदस्यीय एंटी-ड्रग पैनल की कमान

दंपति ने घोषणा की थी कि वे यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उनकी घोषणा के बाद ठाकरे की पार्टी शिवसेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए, जिससे तनाव पैदा हो गया। हालांकि पुलिस ने राणा दंपति पर राजद्रोह और ‘विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने’ सहित अन्य आरोपों के लिए मामला दर्ज किया।

Read More मानसून से पहले ठाणे अलर्ट: कोपरी विसर्जन घाट पर आपातकालीन रेस्क्यू मॉक ड्रिल आयोजित

सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत ने बुधवार को राणा दंपति को विभिन्न शर्तों के साथ जमानत दे दी।

Tags: