बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा कंडोम बेच रहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा  कंडोम बेच रहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपनी आने वाली फिल्म को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनकी फिल्म का नाम है ‘जनहित में जारी’ । इस मूवी में वो कंडोम के प्रति लोगों को जागरुक करती नजर आ रही हैं। फिल्म में वो सेल्सगर्ल बनी हैं, जो कंडोम बेचकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। इस फिल्म का विषय बहुत ही शानदार और मजेदार है।

स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए नुसरत ने कहा कि बस यही सोच तो बदलनी है। यही तो मैं कह रही हूं। कोई बात नहीं आप उंगली उठाओ मैं आवाज उठाती हूं। नुसरत ने जो फिल्म के पोस्टर्स शेयर किए हैं, उन पर लोग अश्लील कमेंट्स कर रहे हैं। कोई फिल्म को D ग्रेड बता रहा, तो ककिसी का कहना है कि बॉलीवुड मेडिकल स्टोर बन गया है। यूजर्स का ये भी कहना है फिल्म की कहानी रियल नहीं है, क्योंकि कोई भी लड़की मार्केट में जाकर ऐसे कंडोम नहीं बेच सकती।

Read More बेस्ट हड़ताल का तीसरा दिन: एकनाथ शिंदे के साथ देर रात तक चली बैठक, समाधान की आस में लाखों मुंबईकर

बता दें कि ये फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका जल्द ट्रेलर रिलीज होने वाला है, इससे पहले मूवी के पोस्टर और टीजर रिलीज किए गए हैं। जब से पोस्टर-टीजर रिलीज हुए हैं, तब से जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Read More मुंबई में गहराया जल संकट: 7 बांधों में बचा केवल 8% पानी, BMC ने शुरू किया आरक्षित जल का उपयोग

जनहित में जारी के पोस्टर्स पर मजेदार स्लोगन लिखे हैं। जैसे औरत के अनादर से शर्म करो, कंडोम की बातों से नहीं। ड्रग्स खरीदने से शर्म करो, कंडोम खरीदने से नहीं। आप उंगली उठाओ, मैं आवाज उठाऊंगी। स्टॉकिंग करने से शर्म करो, कंडोम इस्तेमाल करने से नहीं।

Read More ​'उनकी निष्ठा और प्रतिष्ठा बिकाऊ है', बागी सांसदों पर आदित्य ठाकरे का तीखा हमला, लालच को विचारधारा से ऊपर रखने का लगाया आरोप

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान