चार पुरुषों से शादी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

चार पुरुषों से शादी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

नागपुर:नागपुर जिले से एक महिला को उसके पुरुष साथी के साथ कथित तौर पर कई लड़कों से शादी करने और उनसे जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान वर्धा निवासी भाविका मनवानी उर्फ मेघाली दिलीप तिजारे (35) और उसके प्रेमी मयूर राजू मोटघरे (27) के रूप में हुई है।

Read More महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा मामले में क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

अधिकारी ने बताया, ”महिला की 2003, 2013, 2016 और 2021 में शादियां हुई थीं। महिला का काम करने का तरीका उसके पतियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें दर्ज करवाना और फिर उनसे पैसे वसूलना था। महिला को जरीपटका के एक महेंद्र वनवानी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिससे उसने पिछले साल 16 सितंबर को शादी की थी।

Read More राज्य में पारा 44 डिग्री; चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम 24 अप्रैल को

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने वानवानी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था और कथित तौर पर उससे चार लाख रुपये वसूलने की कोशिश की थी।

Read More महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कहर: नंदुरबार में 1.93 लाख पक्षी और 8 लाख अंडे नष्ट

Tags: