हेमा मालिनी ने प्रशंसकों को बताया कि अभिनेता धर्मेंद्र अब ठीक हैं और अस्पताल से घर लौट आए

हेमा मालिनी ने प्रशंसकों को बताया कि अभिनेता धर्मेंद्र अब ठीक हैं और अस्पताल से घर लौट आए

मुंबई:अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को प्रशंसकों को बताया कि उनके पति एवं अभिनेता धर्मेंद्र अब ठीक हैं और अस्पताल से घर लौट आए हैं।

धर्मेंद्र (86) ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को बताया था कि पीठ में दर्द के कारण उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Read More भिवंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फ्लैट से 6.32 लाख रुपये का 20.7 किलो गांजा जब्त, महिला समेत दो गिरफ्तार

हेमा मालिनी ने सोमवार को धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करने के लिए शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

Read More बेस्ट हड़ताल का तीसरा दिन: एकनाथ शिंदे के साथ देर रात तक चली बैठक, समाधान की आस में लाखों मुंबईकर

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं उन हजारों शुभचिंतकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो धर्म जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। जी हां, वह कुछ दिनों के लिए अस्पताल में थे, लेकिन अब वह ठीक हैं और घर वापस आ गए हैं।’’

Read More बदलापुर BMW हादसा: मौत से चंद सेकंड पहले 251 kmph की रफ्तार से दौड़ रही थी कार

उन्होंने कहा कि उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Read More ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में शादी की सालगिरह के मौके पर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ तस्वीर साझा की थी।

मथुरा से सांसद ने लिखा था, ‘‘ आज हमारी शादी की सालगिरह है। इन बीते वर्षों में मिले प्यार, हमारे प्यारे बच्चों और नाते-नातियों, हर जगह मौजूद हमारे शुभचिंतकों के लिए मैं भगवान को धन्यवाद करती हूं। मैं वास्तव में काफी सौभाग्यशाली महसूस करती हूं।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 1980 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।

धर्मेंद्र ने रविवार को जारी किए एक वीडियो में कहा था, ‘‘दोस्तों, ज्यादा फिक्र मत करो। मेरी पीठ में मांसपेशी में खिंचाव आ गया था इसलिए मुझे दो-चार दिनों के लिए अस्पताल में रहना पड़ा। यह मुश्किल भरा था। बहरहाल, मैं आपकी शुभकामनाओं, आशीर्वाद के साथ घर लौट आया हूं। इसलिए चिंता मत करिए। अब मैं ज्यादा ध्यान रखूंगा। आप सभी को प्यार।’’

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बन रही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। इसमें वह जया बच्चन, शबाना आजमी, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे।

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान