बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर घूम रहे लापता युवक युवती पकडे गए

बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर घूम रहे लापता युवक युवती  पकडे गए

ठाणे:मध्य प्रदेश से लापता हुए एक लड़के और लड़की को रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे से पकड़ा गया जब पुलिस ने उन्हें बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर जाते देखा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आनंद नगर टोल प्लाजा के पास नवघर पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक दोपहिया वाहन को देखा जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी।

नवघर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील कांबले ने बताया कि पुलिस ने युवक और युवती को रोका और पूछताछ की। दोनों की उम्र 18 साल है। युवक ने अपना नाम रामकरण मोहन सिंगवाल बताया और कहा कि वह राजस्थान का रहने वाला है।

Read More मुंबई का पहला डिटेंशन सेंटर शुरू होते ही हुआ फुल, भोईवाडा केंद्र में बढ़ा दबाव

पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपना नाम मध्य प्रदेश निवासी परवीन हाकिम कुसुमबंदिया बताया। आगे की जांच में पता चला कि दोनों मध्य प्रदेश के भिंड जिले से लापता हुए थे और लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर वहां पिपरी पुलिस थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज है।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4.20 करोड़ रुपये का सोना जब्त

नवघर पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस से सम्पर्क कर उन्हें युवक और युवती के बारे में जानकारी दी। मध्य प्रदेश पुलिस का एक दल उन दोनों को लेने के लिए रवाना हो चुका है।

Read More वर्ली में यीशु मसीह की प्रतिमा से कथित तोड़फोड़, जांच की मांग को लेकर ईसाई संगठन आगे आए

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान