ठाणे जिले में दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज

ठाणे जिले में दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज

ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग से कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को कसारवडवली पुलिस थाने में आरोपी के खिला्फ धारा 376 (2) (एन) (बलात्कार), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Read More कांदिवली में बाइक चोरी रैकेट का खुलासा: डिलीवरी बॉय को किराए पर देते थे चोरी की गाड़ियां

पुलिस के अनुसार आरोपी बतौर साफ-सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत था और पिछले तीन साल से पीड़ित परिवार के साथ रहता था।

Read More मुंबई: समुद्र में ऑयल टैंक की सफाई के दौरान चीफ ऑफिसर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता जब भी घर में अकेली होती थी आरोपी कथित तौर उससे बलात्कार किया करता था।

Read More मुंबई में पानी टैंकर सेवा ठप, भूजल कार्रवाई के विरोध में ऑपरेटरों की हड़ताल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने कुछ समय पहले पेट दर्द की शिकायत की और उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है।

Read More मुंबई: घाटकोपर और दादर के बाद गिरगांव पहुंचा ‘व्हाइट स्ट्राइप’ विवाद, MNS नेताओं और स्थानीय लोगों का विरोध

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां को बार-बार दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान